• November 7, 2024

वार्ड 44 घासीदास नगर पहुँचे विधायक गजेंद्र यादव, नागरिकों संग वार्ड दौरा किया

वार्ड 44 घासीदास नगर पहुँचे विधायक गजेंद्र यादव, नागरिकों संग वार्ड दौरा किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। मॉर्निंग विजिट में शहर विधायक गजेंद्र यादव आज वार्ड 44 घासीदास नगर पहुँचे और जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानने उनके साथ वार्ड का भ्रमण किये। नागरिकों ने उन्हें मुलभुत समस्याओ से अवगत कराये जिसके तत्काल निराकरण कराने योग्य कार्य के लिए संबंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए।
घासीदास नगर पहुँचे विधायक गजेंद्र यादव का वार्ड 44 की जनता ने उस क्षेत्र में विकास कराने के लिए आग्रह किये। वार्डवासियों के बीच बैठकर वार्ड के मुलभुत समस्याओं की जानकारी लिए इसके पश्चात भ्रमण किये। नागरिकों ने विधायक गजेंद्र यादव को गलियों का निरिक्षण कराये और वार्ड में सुविधायुक्त सामुदायिक भवन बनाने की मांग किये। विधायक श्री यादव ने वार्डवासियो की सभी मांग को पूरा करने आश्वासन दिये। उन्होंने नागरिकों को बताया की शहर के सभी वार्डो में जनता के मांग अनुरूप विकास कार्य किये जा रहे है। घासीदास नगर में बिजली, पानी व नियमित सफाई हेतु अधिकारी निर्देश दिए। इसके अलावा वार्ड के जैतखाम के चारो ओर बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग किये जिसे जल्द ही पूरा कराने की बात कही।
इस दौरान पार्षद प्रकाश जोशी, चित्रलेखा मण्डावी, संतोष यादव, राजेश साहू, सुरेश साहू, किशोर अहिरवार, अनिकेत यादव सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा को मजबूत करना है -गजेंद्र यादव

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कार्य समिति बैठक में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर बधाई…
वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना”…
नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने निगम प्रशासन के निकम्मेपन…