• September 23, 2026

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऋषि,मनीष व सोनू में कड़ा संघर्ष मतदान को लेकर भारी उत्साह

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऋषि,मनीष व सोनू में कड़ा संघर्ष मतदान को लेकर भारी उत्साह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग कांग्रेस में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर युवाओं में भारी उत्साह का आलम है। अध्यक्ष पद के चुनाव में तीन प्रमुख उम्मीदवारों ऋषि साहू ,मनीष सोनवानी और सोनू साहू के बीच कड़ा मुकाबला है। 29 सितंबर तक मतदान होना है और उसके नतीजे दो माह बाद घोषित किए जाएगें। यहां गौरतलब है कि कांग्रेस संगठन के भीतर जब से चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत हुई है तब से सक्रिय लोगो को आगे आने का अवसर मिला है। युवा नेतृत्व की कमान संभालने दावेदार युध्द स्तर पर सक्रिय है। इस चुनाव में दुर्ग विधानसभा के साठ वार्ड में निवासरत 18 से 35 वर्ष के युवा लड़के व लड़कियां मतदान करके अध्यक्ष का चुनाव करेंगें। चुनाव में एक मतदाता छह पदों प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महासचिव जिला अध्यक्ष जिला महासचिव विधानसभा अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष के लिए वोट डाल रहे है।शहर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए वैसे तो पांच उम्मीदवार मैदान में है। उक्त तीन के अतिरिक्त श्रीमती मजुदार व राजा अली भी चुनाव लड़ रहे है। लेकिन मुख्य मुकाबला ऋषि साहू मनीष सोनवानी व सोनू साहू के बीच ही देखा जा रहा है। उन तीनों उम्मीदवारों की शहर के युवा वर्ग के बीच अपने अपने स्तर पर गहरी पकड़ है। फलस्वरुप अपने अपने पक्ष में मतदान कराने कवायद का दौर जारी है। ऋषि साहू और मनीष सोनवानी युवक कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय है और विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके है।
वहीं सोनू साहू लंबे समय से एनएस यू.आई में सक्रिय रहे है। इन तीनो युवा नेताओं का युवा वर्ग में संपर्क रहा है इसलिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं का मतदान अपने लिए करवाने हर दावेदार सक्रिय है। जानकारी के मुताबिक बीस हजार के आसपास युवा वर्ग मतदान कर चुके है.चूंकि मतदान 29 सितंबर तक होना है इसलिए आखरी समय तक सक्रियता बने रहने के आसार है। अध्यक्ष पद का हर दावेदार अपनी अपनी जीत के दावे कर रहा है लेकिन चुनाव में अ्ति आत्म विश्वास पराजय का कारण बन सकता है। जीतने वाले प्रत्याशी को आखरी समय तक मेहनत करने की दरकार है। बहरहाल युुवा वर्ग में चुनाव को लेकर गरमाहमी की स्थिति बनी हुई है।


Related News

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा के लिए समर्पित करें

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला वृद्धाश्रम में सहारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक…
केवीके में सोयाबीन प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम का वैज्ञानिकों के टीम ने किया निरीक्षण

केवीके में सोयाबीन प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम का वैज्ञानिकों के टीम ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय बीज परियोजना, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत कृषि विज्ञान…