• September 23, 2026

विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली vip नगर, इस्पात नगर,समिति के गणेश पंडाल में की पूजा-अर्चना, कर लिया आशीर्वाद

विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली vip नगर, इस्पात नगर,समिति के गणेश पंडाल में की पूजा-अर्चना, कर लिया आशीर्वाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली vip नगर, इस्पात नगर,समिति के गणेश पंडाल में की पूजा-अर्चना, कर लिया आशीर्वाद। वरिष्ठ जानो का किया सम्मान। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने आज वार्ड क्रमांक 28, शक्ति विहार, VIP नगर, रिसाली स्थित प्रज्ञा जन कल्याण समिति एवं इस्पात नगर, रिसाली स्थित श्री गणेश मां दुर्गा पूजा पंडाल द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश जी के पंडाल में पहुंचकर प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि भगवान श्री गणेश ज्ञान, बुद्धि और शुभता के प्रतीक हैं। गणपति बप्पा की भक्ति और श्रद्धा से सजा यह पावन वातावरण मन को आध्यात्मिक आनंद से भर देने वाला है।कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने समिति के वरिष्ठजनों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
हमारे वरिष्ठजन हमारे समाज की नींव और अनुभव की अमूल्य धरोहर हैं। उन्हीं के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से आज हमारा समाज और संगठन मजबूत है आज गणपति बप्पा के इस पावन दरबार में आप सभी बुजुर्गों का सम्मान करके मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद डॉ. सीमा साहू जी, डॉ. सुनील साहू जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विष्णु पाठक जी, श्री रामसेवक साहू जी, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ अनुपम साहू जी, श्री राजू राकेश जंघेल जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।


Related News

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऋषि,मनीष व सोनू में कड़ा संघर्ष मतदान को लेकर भारी उत्साह

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऋषि,मनीष व सोनू में कड़ा संघर्ष मतदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग कांग्रेस में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर युवाओं में भारी…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा के लिए समर्पित करें

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला वृद्धाश्रम में सहारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक…