- September 23, 2026
महमरा में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग ग्रामीण। ग्राम महमरा में यंग स्टार कबड्डी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर जी ने सर्वप्रथम स्वर्गीय राजेश साहू जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
विधायक जी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं है, यह अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और युवा शक्ति को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। कबड्डी हमारा परंपरागत खेल है जो शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित करता है।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल प्रदर्शन एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।इस अवसर पर अँचल के ख्याति प्राप्त टीम ने भाग लिया ।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती नर्मदा ठाकुर जी, उपसरपंच श्री केवल निषाद जी, भाजपा नेता श्री शिव निषाद जी, पंचगण श्री हृदय निषाद जी, श्रीमती लालेसरी ठाकुर जी, श्रीमती उषा निषाद जी, श्रीमती तेमेस्वरी निषाद जी, श्री खेमलाल साहू जी, श्री फगवा निषाद जी, श्री सिरोतन साहू जी, श्री निक्की साहू जी, श्री हनिस नेताम जी, श्री लक्की निषाद जी, श्री राहुल साहू जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।




