• November 8, 2024

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर में चल रहे राजस्व वसूली का आकस्मिक निरीक्षण किया

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर में चल रहे राजस्व वसूली का आकस्मिक निरीक्षण किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व बेसूली में तेजी लाने सहायक राजस्व निरीक्षकों का वार्ड में निरन्तर टैक्स वसूली के निर्देश दिए।वार्डों में राजस्व वसूली में तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।साथ ही आयुक्त ने आज आकस्मिक रूप से शहर के वाडों में चल रहे राजस्व वसूली का निरीक्षण कर लोगों से चर्चा कर वसूली का जायजा लिया!निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ वार्ड 56 स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप पहुचे।उन्होंने लक्ष्मी पेट्रोल पंप से वर्ष 2017-18 से 2023-24 तक राशि रुपए 181000/- टैक्स स्वंय लिया।आयुक्त सुमित अग्रवाल के द्वारा राजस्व वसूली एवं जलकर वसूली को लेकर लगातार समीक्षा कर वसूली में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।

जिसके तहत आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज अचानक शहर में चल रहे राजस्व वसूली का आकस्मिक रूप से जायजा लेकर संबंधित कर्मचारी एवं वार्ड के लोगों से समेकित एवं संपत्तिकर के संबंध में चर्चा किया।आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व वसूली एवं जलकर वसूली में तेजी लाने संबंधी निर्देश राजस्व विभाग को दिया गया है.जिसके तहत आयुक्त मंगलवार को राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए बकायदारों से वसूली एवं करो की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिए हैं।

वहीं आयुक्त ने बड़े बकायादारों की सूची बनाने के साथ ही उन बकायदारों से वसूली का निर्देश देते हुए राजस्व विभाग की टीम बनाने का भी निर्देश दिया है। उक्त गठित टीम के द्वारा बड़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।आज निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारी मनीष कुमार,सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर,योगेश सूरे,सिद्धार्थ शर्मा,उपस्थित थे।राजस्व वसूली में तेजी लाने सहायक राजस्व निरीक्षकों का वार्ड बदला है।संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से सौंपे गये नवीन वाडाँ में राजस्व वसूली में तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…