• September 25, 2026

बारिश के बीच आयुक्त लीना कोसम ने संभाला मोर्चा, शहर में जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

बारिश के बीच आयुक्त लीना कोसम ने संभाला मोर्चा, शहर में जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। शहर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर पालिक निगम दुर्ग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बारिश के दौरान शहर की जलनिकासी व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा जलजमाव की स्थिति पर सतत निगरानी के लिए आयुक्त लीना कोसम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं मैदानी अमले को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के दौरान आम नागरिकों तथा मूर्ति विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

आयुक्त लीना कोसम ने स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित निगम की टीम के साथ शिवनाथ नदी विसर्जन स्थल, पुलगांव चौक स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 9, 10 एवं 11 के शंकर नगर, वार्ड क्रमांक 15 करीडीह, वार्ड क्रमांक 54 पोटियाकला सहित शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों, नालियों एवं जलनिकासी व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।जिन क्षेत्रों में जलजमाव की शिकायतें सामने आ रही थीं, आयुक्त स्वयं मौके पर पहुंचीं और वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर खड़े होकर नालियों की तल तक सफाई करवाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी नालियों में जलभराव अथवा पानी के बहाव में रुकावट है, वहां नालियों की तल तक सफाई कर जलनिकासी का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख हिस्सों में गंभीर जलजमाव की स्थिति नहीं पाई गई।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहें तथा संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रही निगम की टीम,

बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम की विशेष टीमों को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है।शहर के अलग-अलग वार्डों में निगम की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। जैसे ही जलजमाव अथवा पानी निकासी से संबंधित शिकायत प्राप्त होती है, टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

आयुक्त लीना कोसम ने कहा कि बारिश के दौरान शहर को जलजमाव से मुक्त रखना और नागरिकों को सुगम आवागमन एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने मुख्य मार्गों के साथ-साथ निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
जेसीबी सहित अन्य के साथ निगम पूरी तरह तैयार जलजमाव की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि पानी निकासी के लिए सकर मशीन, जेसीबी मशीन सहित अन्य आवश्यक उपकरण पूरी तरह मुस्तैद हैं। कहीं से भी पानी जमा होने की सूचना मिलने पर तत्काल मशीनरी एवं टीम को मौके पर भेजकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जा रही है।इसके साथ ही नालियों एवं नालों के बहाव में किसी प्रकार की रुकावट न आए, इसके लिए लगातार सफाई एवं निगरानी की जा रही है।


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…