• September 25, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिनों, आशा दीदीयों का किया सम्मान

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिनों, आशा दीदीयों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के *’जनसेवा से देशसेवा के 25 साल’* के अंतर्गत चल रहे *सेवा संकल्प अभियान* के तहत आज उतई मंगल भवन में *आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम* का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) *मान. श्री ललित चंद्राकर जी* शामिल हुए।
कार्यक्रम में परंपरा अनुसार गर्भवती माताओं की गोदभराई कर उन्हें पौष्टिक गर्भवती टोकरी प्रदान की गई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराकर मुंह मीठा कराया गया। साथ ही क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाली मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा दीदियों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।*गोदभराई -*
श्रीमती ममता यादव, श्रीमती तारिणी यादव, श्रीमती वासमी गौतम, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती राधिका, श्रीमती दीपेश्वरी साहू, श्रीमती दीपिका गायकवाड़ को गर्भवती टोकरी देकर सम्मानित किया गया।
*अन्नप्राशन -*
नन्हें बच्चों – धुवित ढीमर, भव्या ढीमर, दिव्यांसी साहू, दिव्यस सिवारे का अन्नप्राशन कराया गया।

*महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों, महिलाओं और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी देना और जनभागीदारी को बेहतर करना है*
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ का प्रदर्शन कर संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी प्रदान किया जाएगा । महिलाओं और बच्चों के लिए पौष्टिक व्यंजनों की विधि का प्रदर्शन, स्वास्थ्य एवं पोषण आधारित चित्रकला और स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, माताओं एवं सुपोषित बच्चों का सम्मान और बच्चों के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित किया गया आंगनबाड़ी केंद्रों में सामुदायिक सहभागिता से ‘न्योता भोज’ भी कराया जाएगा।

अपने उद्बोधन में विधायक ललित चंद्राकर जी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, यह हमारी संस्कृति और प्रधानमंत्री जी के संकल्प का संगम है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने अपने जीवन के 25 वर्ष – मुख्यमंत्री के रूप में और प्रधानमंत्री के रूप में – जनसेवा से देशसेवा के लिए समर्पित कर दिए हैं।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति की माता-बहन तक पहुंचे। जब एक गर्भवती माता स्वस्थ होगी, तो आने वाली पीढ़ी स्वस्थ होगी। गोदभराई और अन्नप्राशन हमारी सनातन परंपरा है, जिसे मोदी जी की सरकार ने पोषण अभियान से जोड़कर मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक बना दिया है। आगे श्री चंद्राकर ने कहा हमारी डबल इंजन की सरकार – केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी – महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से हर माता को आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा दे रही है।
आज जिन मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी दीदियों और आशा दीदियों का सम्मान हुआ है, वे वास्तव में धरती की देवी हैं। आप घर-घर जाकर कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं। आप ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की असली नींव हो। हमारी सरकार आपके मानदेय और सम्मान को और बढ़ाने के लिए संकल्पित है।इस सफ़ल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती उषा झा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री शिवनारायण देशमुख, उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला राजपूत, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू राकेश जंघेल, महामंत्री श्री चंदु देवांगन, श्री प्रवीण यदु, उतई सोसायटी अध्यक्ष श्री फत्तेलाल वर्मा, पार्षदगण श्री सोनू राजपूत, श्री लक्ष्मीनारायण साहू, श्री सतीश चंद्राकर, श्री खूबीराम साहू, श्रीमती संगीता रजक, श्रीमती सुनीता चंद्राकर, श्री रुपेश पारख, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती विमला कामड़े, श्रीमती एकता चंद्राकर, श्रीमती रंजना चंद्राकर, सुश्री ममता चंद्राकर, श्री हरीश यादव, सोसायटी अध्यक्ष श्री फलेंद्र राजपूत, श्री भूषण मानिकपुरी, श्री शुभम वर्मा, श्री शंकर राव, श्री अश्वनी वर्मा, श्री मोतिम ठाकुर, विनायकपुर सरपंच श्री योगेन्द्र दिल्लीवार, श्री विजेंद्र साहू, श्री धर्मेन्द्र बंजारे, श्री भुसन मानिकपुरी, श्रीमती सुमन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।


Related News

नगरोथान योजना से शहर में सड़क, नाला एवं जल अधोसंरचना के कार्यों को गति 45.12 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य को जल्द पूरा करने निर्देश

नगरोथान योजना से शहर में सड़क, नाला एवं जल अधोसंरचना के कार्यों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग। दुर्ग शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण…
पं दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों में अंत्योदय और राष्ट्रसेवा का मार्ग – मंत्री गजेन्द्र यादव

पं दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों में अंत्योदय और राष्ट्रसेवा का मार्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान राष्ट्रचिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित…
लगातार बारिश के बीच शिवनाथ नदी तट पर गणेश विसर्जन व्यवस्था का मंत्री गजेन्द्र यादव ने लिया जायजा

लगातार बारिश के बीच शिवनाथ नदी तट पर गणेश विसर्जन व्यवस्था का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       दुर्ग। लगातार हो रही बारिश के बीच केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव…