• September 27, 2026

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात का 138वां संस्करण

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात का 138वां संस्करण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें संस्करण का प्रसारण सुने। इस दौरान नयापारा बघेरा स्थित वार्ड क्रमांक 56 की बूथ अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी पटेल जी के निवास पर क्षेत्र के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से संवाद करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, आतंकवाद के विरुद्ध भारत के दृढ़ संकल्प, जनगणना में जनभागीदारी, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने तथा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के संकल्प सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम देश के अलग-अलग क्षेत्रों में सकारात्मक कार्य कर रहे नागरिकों के प्रयासों को सामने लाने के साथ ही जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है। हर संस्करण के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता, जनभागीदारी और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री जी का आह्वान समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। मन की बात का यह संस्करण भी देश की सामूहिक शक्ति, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त करने वाला प्रेरणादायी संवाद रहा।
इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…