- September 27, 2026
मतदाताओ के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का कल विरोध-प्रदर्शन, काले कपड़े पहनकर पहुंचेंगे कांग्रेसजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल ने कहा कि लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा कल आयोजित विरोध-प्रदर्शन को प्रभावी एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी कांग्रेसजन पूरी ताकत के साथ शामिल हों।
श्री बाकलीवाल ने बताया कि AICC महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में देश के मतदाताओं के अधिकारों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई उन नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई है, जिन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में अपने मताधिकार से वंचित किए जाने की आशंका या शिकायत है। कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और उसका मताधिकार सुरक्षित रहना लोकतंत्र की मूल आवश्यकता है।
श्री बाकलीवाल ने The Indian Express की पत्रकार रितिका चोपड़ा की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि रिपोर्ट के अनुसार निर्वाचन आयोग के दो आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम-से-कम 14 बार विभिन्न निर्णयों एवं प्रक्रियाओं पर आपत्तियाँ दर्ज कीं। रिपोर्ट में गोवा के 97 पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाने का मामला भी सामने आया है।
उन्होंने कहा कि इन घटनाओं ने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची और पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस इन सवालों का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जवाब मांगती रहेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से अजय शर्मा प्रवक्ता नासिर खोखर सुशील भारद्वाज राहुल शर्मा मनीष बघेल चिराग शर्मा प्रीतम देशमुख सुमित घोष विमल यादव दीपक जैन अली असगर लोकेश सोनी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे !




