• September 28, 2026

सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र

सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।  नगर पालिक निगम। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा “सेवा सेतु अभियान समस्या का समाधान, आपके द्वार” शिविर का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक निगम क्षेत्र में किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को स्वामी आत्मानंद विद्यालय दीपक नगर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल आत्मानंद स्कूल, शनिचरी बाजार में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। दोनों शिविरों में संबंधित 12 वार्डों के नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे।
दीपक नगर शिविर में वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर, 28 पचरीपारा, 29 अस्पताल वार्ड, 47 सिविल लाइन उत्तर एवं 48 सिविल लाइन दक्षिण के नागरिक शामिल हुए। वहीं शनिचरी बाजार स्थित शिविर में वार्ड क्रमांक 31 लंगूरवीर वार्ड आपापुरा, 34 शिवपारा, 35 रामदेव मंदिर, 36 गंजपारा, 37 आजाद वार्ड, 38 मिलपारा एवं 39 कचहरी वार्ड के नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

एक ही स्थान पर आवेदन और समाधान की सुविधा
सेवा सेतु शिविर में निगम के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन लेने और समस्याओं के निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर के चौथे दिन नागरिकों द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छता, निर्माण कार्य, जल व्यवस्था सहित विभिन्न सेवाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। पात्र प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवेदन करने और समाधान प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे नागरिकों में सेवा सेतु शिविर को लेकर भरोसा बढ़ रहा है।

आवेदन के 30 मिनट में मिला मृत्यु प्रमाण पत्र,

शनिचरी बाजार स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल आत्मानंद स्कूल में आयोजित शिविर में श्रीमती किरण मानिकपुरी ने अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के महज 30 मिनट के भीतर उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। मौके पर ही समस्या का त्वरित निराकरण होने से आवेदक ने प्रसन्नता व्यक्त की।

श्रीमती किरण मानिकपुरी ने कहा कि उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने सेवा सेतु शिविर में आवेदन किया और मात्र 30 मिनट में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।उन्होंने इस सुविधा के लिए शासन एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया।

पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले में वेंडर्स को मिली ऋण की जानकारी सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल, शनिचरी बाजार में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत 28 सितंबर को लोक कल्याण मेले का भी आयोजन किया गया।

मेले में छोटे व्यवसायियों, ठेला एवं रेहड़ी संचालकों को योजना की जानकारी देते हुए ऋण सुविधा एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
योजना के अंतर्गत तीन चरणों में ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक ऋण की सुविधा दी जाती है। शिविर में पात्र एवं सफल वेंडर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद रामचंद्र सेन द्वारा श्रीमती राधिका को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
लोक कल्याण मेले में छोटे व्यवसायियों से ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए तथा द्वितीय चरण का ऋण जमा कर चुके वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की जानकारी एवं सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

मेले के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को योजना से जोड़ने का प्रयास किया गया।

शिविर में वार्ड पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पात्र प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने कहा।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शशि साहू, हर्षिका संभव जैन, पार्षद रामचंद्र सेन, कमल देवांगन सहित कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, उपअभियंता श्वेता महलेवार, प्रेरणा दुबे एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए : भूपेश बघेल

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कांग्रेस भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकली विरोध रैली, पटेल चौक पर पुलिस…
कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना वार्ड क्रमांक…
नगरीय निकाय कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नगरीय निकाय कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की वर्षों से लंबित विभिन्न सेवा संबंधी…