• September 29, 2026

ग्राम कोकड़ी में छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने किसानों को सिखाई ओयस्टर मशरूम उत्पादन की तकनीक

ग्राम कोकड़ी में छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने किसानों को सिखाई ओयस्टर मशरूम उत्पादन की तकनीक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग जिले के ग्राम कोकड़ी में छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा रावे पाठयक्रम के अंतर्गत किसानों के लिए ओयस्टर मशरूम उत्पादन तकनीक का घरेलू स्तर पर विधि प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विद्यार्थियों ने किसानों को ओयस्टर मशरूम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझाया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत में मशरूम उत्पादन की तकनीक से अवगत कराकर अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराना था।
विद्यार्थियों ने यह प्रदर्शन गांव के प्रगतिशील किसान श्री सोमेश साहू के घर पर किया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने सबसे पहले मशरूम उत्पादन कक्ष की तैयारी, स्वच्छता एवं उचित वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके बाद किसानों को मीडिया/सब्सट्रेट तैयार करने, पैरा को उचित अवस्था में तैयार एवं उपचारित करने तथा उसमें आवश्यक नमी बनाए रखने की प्रक्रिया का प्रदर्शन कराया गया।
विद्यार्थियों ने किसानों को मशरुम के बीज (Mushroom Spawn) क्या होता है, इसकी भूमिका और इसे सब्सट्रेट में मिलाने की विधि और बताया कि कहा पर बाजार में ये उपलब्ध है। इसके बाद तैयार मीडिया को पॉलीथीन बैग में भरने, स्पॉन मिलाने तथा बैग तैयार करने का विधि प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने केवल उत्पादन तकनीक ही नहीं, बल्कि मशरूम उत्पादन में आने वाली लागत, आवश्यक सामग्री, श्रम, बैगों की संख्या और संभावित उत्पादन के बारे में भी किसानों से चर्चा की। किसानों को बताया गया कि मशरूम उत्पादन के लिए बहुत अधिक भूमि की आवश्यकता नहीं होती तथा उपलब्ध कृषि अवशेषों, विशेषकर धान के पुआल, का उपयोग करके छोटे स्तर से इसकी शुरुआत की जा सकती है।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मशरूम उत्पादन से संबंधित स्पॉन की गुणवत्ता, बैग तैयार करने की विधि, उत्पादन लागत, तापमान एवं नमी प्रबंधन तथा रोग एवं संक्रमण से बचाव जैसे विषयों पर सवाल पूछे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एस. रॉय, पैथोलॉजी के प्रोफेसर श्री एम.एल. लोधी, उद्यानिकी के प्रोफेसर श्री प्रदीप साहू, कृषि विपणन के प्रोफेसर श्री अजय सिंह के साथ रावे कोऑर्डिनेटर श्री विवेक पांडे प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे एवं विद्यार्थियों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए वैज्ञानिक तरीके से ओयस्टर मशरूम उत्पादन करने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में किसान भाई सर्वश्री हेमंत साहू, गोवर्धन चंद्राकर, मुकेश साहू, रूमेंद्र कुमार, तिलक साहू, सोमेश कुमार साहू, एवं महावीर भार्गव के साथ विद्यार्थी वैभव सिंह राठौड़, सागर चौहान, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, एन‌. के. रेड्डी, श्वेता बिन्जलेकर, ऐश्वर्या नेल्लोल, आकांक्षा बेन, लक्ष्मी साहू, शिक्षा मिश्रा, रिया शर्मा, गुलशन मिश्रा, हिमांशु वर्मा, अन्वेषा तिवारी ने मिलकर व्यावहारिक प्रदर्शन से किसानों को मशरूम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से समझने और स्वयं उत्पादन शुरू करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया।
इस प्रकार ग्राम कोकड़ी में आयोजित यह प्रदर्शन किसानों तक कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वैज्ञानिक तकनीक पहुंचाने और कृषि अवशेषों के बेहतर उपयोग के साथ अतिरिक्त आय के संभावित स्रोत के रूप में ओयस्टर मशरूम उत्पादन को समझाने की दिशा में एक उपयोगी पहल रहा।


Related News

8 हजार वर्गफीट भूमि पर व्यवसायिक काम्प्लेक्स का अवैध निर्माण जमीन कारोबारी मनोज के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत

8 हजार वर्गफीट भूमि पर व्यवसायिक काम्प्लेक्स का अवैध निर्माण जमीन कारोबारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । गरीब व मध्यम वर्ग से जुड़े छोटे से अवैध निर्माण के…
जिला कांग्रेस कमेटी ने किया ज्ञानेश कुमार को लेकर विरोध प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी ने किया ज्ञानेश कुमार को लेकर विरोध प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस…
धनगांव में 29-30 सितंबर को होगा स्वर्ण जयंती समारोह एवं राज्य स्तरीय रामधुनी प्रतियोगिता, 110 रामधुनी मंडलियों का हुआ पंजीयन

धनगांव में 29-30 सितंबर को होगा स्वर्ण जयंती समारोह एवं राज्य स्तरीय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्राम धनगांव में रामधुनी की गौरवमयी 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर…