- September 30, 2026
कार में लगी आग बड़ी जनहानि टली, लूनिया निवास में हुआ हादसा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग बुधवार की शाम 7:00 बजे पद्मनाभपुर में एक बड़ा हादसा घटित होने से टल गया । जानकारी के अनुसार पद्मनाभपुर निवासी समाज सेवी अनिल लूनिया 7:00 बजे के आस-पास जैसे ही अपनी होण्डा कार लेकर घर से किसी कार्यवश रवाना हुये वैसे ही कुछ दूरी तक चलने के बाद कार से धुआं निकलना शुरू हो गया । जैसे ही उन्होंने कार से धुआं निकलते देखा वैसे ही वे तुरन्त गाड़ी से उतर गये तद्रुपरांत आग को बुझाने की कोशिश शुरू कर दी गई । तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी गई अग्निशमन दल वाहन तुरन्त पहुंचा उसके बाद आग को काबू कर लिया गया । कार क्रमांक सी.जी. 07 बी.एच. 9100 है कार पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गयी है, अनिल लूनिया के भाई नलिन लूनिया ने बताया कि कार की टंकी डीजल से भरी हुई थी गनिमत है कि इससे पहले आग पर काबू पा लिया गया और बढ़ी घटना घटित होते होते रह गई । अनिल लूनिया व उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है । लोगों ने राहत की साँस ली है यहाँ गौर तलब है कि लूनिया परिवार अपने व्यवहार को लेकर पूरे शहर में बेहद लोकप्रिय है । लूनिया परिवार की गिनती शहर के सबसे सभ्य और सुसंकृत परिवार के रूप में की जाती है । घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग लूनिया जी के निवास के पास एकत्रित हो गये । पूर्व विधायक अरूण वोरा व पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल भी लूनिया निवास पहुंचे और कुशल क्षेम की जानकारी ली ।




