- September 30, 2026
2 करोड़ रु की लागत से संवरेगा रिसाली दशहरा मैदान – दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने विधिवत भूमिपूजन कर रखी आधारशिला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय *विधायक श्री ललित चंद्राकर जी* के द्वारा आज रिसाली के हृदय स्थल कहे जाने वाले दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन कर आधारशिला रखी गई। लगभग *2 करोड़ रुपये की लागत* से इस ऐतिहासिक मैदान का कायाकल्प किया जाएगा।
सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत मैदान में *हाईमास्क लाइट, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, 100 फीट ऊंचा फ्लैग मास्क, कबड्डी मैदान, बैडमिंटन कोर्ट, ओपन जिम एवं भव्य प्रवेश द्वार* सहित अन्य विकास कार्यों का निर्माण किया जाएगा।
*इन विकास कार्यों से दशहरा मैदान को और अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप मिलेगा, साथ ही क्षेत्रवासियों एवं युवाओं को खेल एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।*
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा कि रिसाली दशहरा मैदान केवल एक मैदान नहीं है, यह रिसाली की पहचान है, यहां की धड़कन है। यहां साल भर खेल-कूद प्रतियोगिताएं, दशहरा-दिवाली जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित होते रहते हैं। वर्षों से इस मैदान के विकास की मांग की जा रही थी, जिसे आज हमारी सरकार ने पूरा किया है।_
_मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि रिसाली के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दूंगा। कुछ दिनों पहले रिसाली के 40 वार्डों में भूमिपूजन किया है, काम प्रारंभ हो गया है और कुछ दिनों में बन कर तैयार हो जाएगा। लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो रही है, रोड, नाली, बिजली, पानी, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार रिसाली को एक आदर्श नगर निगम के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।_
आगे श्री चंद्राकर ने कहा जिस तरह हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे – महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही है, उसी तरह अधोसंरचना विकास में भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस मैदान के बन जाने से हमारे युवा साथियों को खेल के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा और वे राष्ट्रीय स्तर पर रिसाली का नाम रोशन करेंगे।”_
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, महामंत्री श्री पुनाराम कलिहारी जी, श्री दशरथ साहू जी, श्री गुड्डू झा जी, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू जी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विक्की सोनी जी, समाजसेवी श्री सोनू राम सिंह जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मनोज साहू जी,रुपेश यादव,पार्षदगण श्री मनीष यादव जी, श्री धर्मेन्द्र भगत जी, श्रीमती शीला नारखड़े जी, श्रीमती सारिका साहू जी, श्रीमती सविता ध्वज जी, श्री शिवराज शर्मा जी, श्री सरजू वर्मा जी, श्री चंद्रशेखर देवांगन जी, श्री चुम्मन जी, श्री ईश्वरी वर्मा जी, श्री रूपेश यादव जी, श्री प्रवीण राजपूत जी, श्री सचिन गोस्वामी जी, श्री बॉबी दास जी, श्री प्रेम साहू जी, श्री परमेश्वर महिलांग जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास जी, श्रीमती मोंगरा देशमुख जी, श्रीमती सविता महिलांग जी, श्रीमती कंचन सिंह जी, सुश्री श्वेता यादव जी, श्रीमती करुणा यादव जी, श्रीमती तरसेम कौर जी, श्रीमती अर्चना हिरवानी जी, श्री कमलेश हिरवानी जी, श्रीमती ओमकेश्वरी मारकंडे जी, श्रीमती करुणा श्रीवास जी, श्रीमती संध्या साहू जी, श्रीमती आरती शर्मा जी सहित मंडल के समस्त कर्मठ कार्यकर्ता गण व नगर निगम रिसाली के अधिकारी-कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




