- October 1, 2026
स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
1 अक्टूबर 2026 को शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल जी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन, दुर्ग में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद स्व. परसराम भारद्वाज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:30 बजे राजीव भवन, दुर्ग में स्व. परसराम भारद्वाज जी के छायाचित्र पर *माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित* कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्व. भारद्वाज जी ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था।
*इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे -*
ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ,आनंद कपूर ताम्रकार प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज कार्यालय प्रभारी सुनीत घोष, दुष्यंत देवांगन , मुकेश साहू, पालेश्वर ठाकुर, जयप्रकाश साहू, जामवंत, बृजपाल, गजानन साहू, सुश्री स्नेहा डहरिया, अभिनव बघेल, हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।




