- October 1, 2026
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज ग्राम उमरपोटी में एक दिन, एक घंटा, एक समय, एकजुट प्रयास स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी* शामिल हुए। विधायक जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा कि –
“स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से पूरे देश में स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाया है। हम सभी को अपने घर, अपने ग्राम और अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना होगा। जब हमारा गांव स्वच्छ रहेगा, तभी हमारा समाज स्वस्थ और समृद्ध रहेगा।”_
इस अवसर पर विधायक जी ने *“एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत तालाब किनारे आम का पौधा रोपित किया। साथ ही स्कूल परिसर एवं ग्राम पंचायत परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने वाली *स्वच्छता दीदियों का सम्मान* भी विधायक जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उतई मंडल अध्यक्ष श्री शीतला राजपूत जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा साहू जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम चंद्राकर जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी, श्री राजेश चंद्राकर जी, उमरपोटी सरपंच श्री विजेंद्र साहू जी, जिला पंचायत CEO श्री बजरंग दुबे जी, जनपद CEO श्री प्रकाश मेश्राम जी, जनपद सदस्य श्री झमित गायकवाड़ जी, करगाडीह सरपंच श्री करण सेन जी, पुरई सरपंच श्री डोमार सिंह साहू जी, डुमरडीह सरपंच श्री धर्मेन्द्र बंजारे जी, श्रीमती दानेश्वरी देशमुख जी, श्री सुखदेव देवांगन जी, कार्यक्रम अधिकारी श्री गौरव मिश्रा जी, श्रीमती आभा शर्मा जी, श्रीमती दामिनी साहू जी, श्री गिरीश माथरे जी, उपसरपंच श्री सत्यप्रकाश कौशिक जी, श्री तोरण सेन जी, श्रीमती मंजुलता सोनवानी जी, श्री गुलशन जी, श्रीमती प्रतिभा कोसरे जी, श्रीमती रुखमनी गायकवाड़ जी, श्रीमती कांति कोसरे जी, श्रीमती पूर्णिमा कोसरे जी, श्रीमती तरुणा साहू जी, श्री करण मारकंडे जी, श्रीमती रीना मारकंडे जी, श्री कमल गायकवाड़ जी, सचिव श्रीमती कंचन जी सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियां, ग्रामवासी एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




