• October 6, 2026

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान और 2024 में संकल्प ही मोदी की गारंटी का सच… 90 करोड़ की सड़क पर गड्ढों का जाल, काम अधूरा – धूल और हादसों से जूझ रहे लोग

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान और 2024 में संकल्प ही मोदी की गारंटी का सच… 90 करोड़ की सड़क पर गड्ढों का जाल, काम अधूरा – धूल और हादसों से जूझ रहे लोग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भाजपा, केंद्र और राज्य सरकार का संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए पूरे देश में करोड़ों रुपए अभियान में पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि शासन और प्रशासन कितने बेहतर तरीके से सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा रही है। भाजपा ने जो संकल्प लिया। नरेंद्र मोदी ने जो वायदे जनता से किए वे पूरा किए जा रहे हैं, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और है। जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा है। अधिकारी, मंत्री और नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने पहुंच रहे हैं। इस अभियान के चलते सारा शासकीय और प्रशासनिक काम ठप पड़ा हैं। इन सबके बीच खैरागढ़ से एक घोटाले की खबर सामने आई है। काम पूरा हुआ नहीं और सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, 90 करोड़ की सड़क पर सफर जोखिम भरा। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग की यही हकीकत है। करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से बन रही इस सड़क पर चलना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है।
प्रतिदिन इस मार्ग से हजारों भारी वाहन, कार और बाइक गुजरते हैं। डोंगरगढ़ और महाराष्ट्र आने-जाने के लिए भी यही प्रमुख मार्ग है, लेकिन निर्माण की धीमी गति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
बारिश के बाद उखड़ा डामर, गिट्टी पर दौड़ रहे वाहन
बारिश के दौरान लंबे समय तक काम बंद रहा। कुछ दिन पहले काम दोबारा शुरू हुआ, लेकिन खैरागढ़ से बढ़ईटोला तक का हिस्सा सबसे ज्यादा बदहाल है। कहीं गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है, तो कहीं डामर पहली बारिश में ही उखड़ गया। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन वाहन फंस रहे हैं और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
पानी का छिड़काव नहीं, उड़ रहा धूल का गुबार
सबसे बड़ी समस्या धूल की है। निर्माण एजेंसी द्वारा नियमित पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा। भारी वाहन गुजरते ही धूल का ऐसा गुबार उठता है कि सामने से आ रहा वाहन तक दिखाई नहीं देता। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। धूल से सड़क किनारे के दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है और ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
इसी मार्ग से रोज सैकड़ों स्कूली बच्चे साइकिल और पैदल गुजरते हैं। धूल से विजिबिलिटी कम होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण पूरा होने तक रोजाना 2-3 बार पानी का छिड़काव कराया जाए और गड्ढों को तत्काल भरा जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके। अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा और ठेकेदार पर कार्रवाई कब होगी।


Related News

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब बनेगा, ग्रामीण हो रहे परेशान

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा में संकल्प अभियान चल रहा है। लोगों की समस्याओं के निराकरण का दावा…
वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई और देवगांव में बंदरों के मामले में क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर

वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     देवगांव थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा में 22 बंदरों की मृत्यु होने की…
मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का दुर्ग में उग्र प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी…