• November 9, 2024

नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता योगेंद्र साहू, दिल का दौरा पड़ने से मौत

नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता योगेंद्र साहू, दिल का दौरा पड़ने से मौत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नया पारा निवासी योगेंद्र नाथ साहू जी का आज सुबह हृदयाघात होने के 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया वे राजीव नगर वार्ड 2 की पार्षद श्रीमती चमेली साहू की पति थे योगेंद्र साहू अपने वार्ड में पार्षद प्रतिनिधि के रूप में लगातार जनता की सेवा में समर्पित रहे तथा भाजपा में भी काफी लंबे समय से एक सक्रिय व जमीनी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थे अंतिम संस्कार उनके केजू मिल दैहान चौक नया पारा निवास से निकलकर शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में किया गया जिसमे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक व वार्ड वासी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि देकर परिजनों के प्रति संवेदना दी।
अंतिम यात्रा में शामिल होने वालो में शहर विधायक गजेंद्र यादव,दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,उप नेता प्रतिपक्ष देव नारायण चंद्राकर,पूर्व सभापति दिनेश देवांगन,पार्षदगण चंद्रशेखर चंद्राकर कांशीराम कोसरे,शिवेंद्र परिहार,दीपक साहू,अरुण सिंह,मनीष साहू,अजीत वैद्य,लीना दिनेश देवांगन,कुमारी साहू,शशि साहू,हेमा शर्मा,पुष्पा गुलाब वर्मा,कमल देवांगन,खिलावन मटियारा,द्वारिका साहू,राकेश भारती,कुलेश्वर साहू,गुड्डू यादव,जग्गी शर्मा,मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार,आशीष निमजे,रजनीश श्रीवास्तव,रत्नेश चंद्राकर,नितेश साहू,पूर्व पार्षद लिखन साहू रीता मेश्राम प्रमोद पाटिल, ममता देवांगन,चंद्रप्रकाश मेश्राम बंटी चौहान दिनेश मिश्रा शुभम साहू अश्वनी चंदेल,दीपक सिन्हा,अमित पटेल, गोपू पटेल,नवीन साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने श्रद्धासुमन अर्पित किए।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…