• October 6, 2026

इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान की बारीकी से जांच

इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान की बारीकी से जांच

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 इंदिरा मार्केट में इंदिरा गांधी प्रतिमा के सामने चल रहे नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा एवं सहायक अभियंता संजय ठाकुर के साथ औचक निरीक्षण किया। महापौर ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर नाली निर्माण की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की मात्रा एवं गुणवत्ता की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माणाधीन नाली के ढलान को बारीकी से जांचा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाली का निर्माण निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप हो तथा ढलान इस प्रकार रखा जाए कि बारिश एवं दैनिक उपयोग का पानी बिना रुकावट के सुचारू रूप से बह सके। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण में छोटी सी तकनीकी लापरवाही भी आगे चलकर जलभराव की समस्या का कारण बन सकती है, इसलिए निर्माण के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी जरूरी है।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान मौके पर समय-समय पर निरीक्षण करते रहें और यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता के अनुरूप ही निर्माण सामग्री का उपयोग हो। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलना चाहिए और निर्माण कार्य मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नाली निर्माण का उद्देश्य केवल नाली बनाना नहीं, बल्कि क्षेत्र में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करें और तकनीकी मापदंडों के अनुरूप ही कार्य पूर्ण कराएं।

उन्होंने कहा कि इंदिरा मार्केट शहर का महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक एवं व्यापारी पहुंचते हैं। ऐसे में यहां जल निकासी की बेहतर व्यवस्था निगम की प्राथमिकता है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पानी के बहाव की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान सभापति श्याम शर्मा एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब बनेगा, ग्रामीण हो रहे परेशान

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा में संकल्प अभियान चल रहा है। लोगों की समस्याओं के निराकरण का दावा…
वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई और देवगांव में बंदरों के मामले में क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर

वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     देवगांव थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा में 22 बंदरों की मृत्यु होने की…
मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का दुर्ग में उग्र प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी…