• October 7, 2026

आंगन मिलन उत्सव में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई और बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

आंगन मिलन उत्सव में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई और बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17/2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

*पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास पर दिया जोर*

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री दीपेश साहू ने मातृशक्ति, नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ही बच्चों के जीवन की प्रथम पाठशाला है।

इस अवसर पर गर्भवती माताओं श्रीमती पुष्पा सिन्हा एवं श्रीमती देवांशी शर्मा का विधि-विधान से गोद भराई संस्कार संपन्न कराया गया। वहीं कुमारी पूजा नेताम एवं हूमेश्वरी साहू के नन्हे बच्चों का पारंपरिक अन्नप्राशन संस्कार कराकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

*जमीन पर बैठकर नेवता भोज बना आकर्षण का केंद्र*

कार्यक्रम में आयोजित नेवता भोज विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विधायक श्री दीपेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा एवं अन्य अतिथियों ने प्रोटोकॉल छोड़कर आंगनबाड़ी केंद्र में जमीन पर बैठकर नन्हे बच्चों, माताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। अतिथियों का बच्चों के साथ इस तरह जमीन पर बैठकर भोजन करना समानता और अपनत्व का अनूठा संदेश दे गया।

*नेवता भोज अपनत्व और पोषण का संदेश – विधायक दीपेश साहू*

विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि नेवता भोज केवल साथ बैठकर भोजन करने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बच्चों के साथ अपनत्व, समानता और सामाजिक सहभागिता का भाव मजबूत करने का माध्यम है। जब समाज के लोग बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते हैं, तो उनमें आत्मविश्वास और अपनापन बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और गर्भवती माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। समाज के सभी वर्ग यदि इन प्रयासों से जुड़ें तो कुपोषण के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी। स्वस्थ माँ और सुपोषित बच्चा ही सशक्त परिवार और विकसित समाज की नींव है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

*हर आंगन में पोषण और हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान हो – विजय सिन्हा*

नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं माताओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सेवाएं मिल रही हैं। नेवता भोज जैसे आयोजन समाज और बच्चों के बीच आत्मीय संबंध को मजबूत करते हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हर माँ स्वस्थ रहे, हर बच्चा सुपोषित रहे और बेमेतरा कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़े।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय साहू, श्री हर्षवर्धन तिवारी, पार्षद श्री गौरव साहू, श्री सोनू साहू, परियोजना अधिकारी श्रीमती मनोरमा साहू, श्रीमती रजनी पाण्डेय, श्री घनश्याम देवांगन सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, जनप्रतिनिधि, गर्भवती माताएं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं नेवता भोज के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं कुपोषण मुक्त बेमेतरा के संकल्प को मजबूती प्रदान की गई।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नवरात्रि पर मां सतरूपा शीतला मंदिर में 1601 मनोकामना ज्योत होंगे प्रज्ज्वलित, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगेगा मेला

नवरात्रि पर मां सतरूपा शीतला मंदिर में 1601 मनोकामना ज्योत होंगे प्रज्ज्वलित,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सिविल लाइन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध मां सतरूपा शीतला मंदिर में क्वांर नवरात्रि…
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जिला शिक्षा अधिकारी के मौखिक आदेश की निष्पक्ष जाँच की माँग

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। 8 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग स्टेडियम…
शहर में चल रहे छोटे-बड़े निर्माण कार्यों की महापौर अलका बाघमार ने अफसरों के साथ की समीक्षा

शहर में चल रहे छोटे-बड़े निर्माण कार्यों की महापौर अलका बाघमार ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम।महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर की…