• November 9, 2024

सुंदर नगर वार्ड में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: टी.एस.सिंह देव, चरणदास महंत और संपत कुमार के साथ अरुण वोरा का आगामी चुनाव हेतु जोशीला दौरा

सुंदर नगर वार्ड में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: टी.एस.सिंह देव, चरणदास महंत और संपत कुमार के साथ अरुण वोरा का आगामी चुनाव हेतु जोशीला दौरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर दक्षिण के सुदंर नगर वार्ड में आज कांग्रेस का प्रचार अभियान एक नए जोश के साथ गूंजा।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा जिनको वार्ड के 14 बूथों के प्रभार के रूप में ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है,उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनावी बिगुल बजाया, जिसमें कांग्रेस का आत्मविश्वास और समर्पण साफ नजर आया।

इस अभियान को और मजबूती देने के लिए आज पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव (टी.एस. बाबा), नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और एआईसीसी महासचिव श्री ए.एस. संपत कुमार भी सुंदर नगर वार्ड पहुंचे और अरुण वोरा के साथ उन्होंने जोशीला दौरा किया।सिंहदेव ने वार्ड की चुनावी गतिविधियों की गहराई से जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री ए.एस. संपत कुमार भी आए, जिन्होंने कार्यकर्ताओं में जीत का जज्बा भरते हुए कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाने का संदेश दिया।

जनता को संबोधित करते हुए सब वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के खोखले वादों और उनकी नीतियों की आलोचना की, जिनसे जनता अब तंग आ चुकी है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी सुदंर नगर में कांग्रेस के अभियान को नई ऊर्जा दी और अपने अनुभव से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

वोरा,ने इन सबका हार्दिक स्वागत किया और उनके साथ पूरे समय सक्रिय भूमिका निभाई। उनके साथ कांग्रेस के अन्य प्रमुख चेहरे जैसे शैलेश पांडेय, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, सीमा पांडेय, जयशंकर तिवारी, कमलेश मिश्रा, विनय शुक्ला, ज्ञानेश वर्मा और दीपक पांडेय भी शामिल रहे। इन सभी नेताओं की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ, और वे कांग्रेस के लिए समर्पित होकर मैदान में लगातार प्रतिदिन जुटे हुए हैं।

सब कांग्रेसजनों ने यह संदेश दिया कि इस बार जनता ने भाजपा के खोखले वादों को नकारते हुए कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का यह दौरा आगामी उपचुनाव में पार्टी के पक्ष में मजबूत जनाधार का संकेत दे रहा है।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…