• October 7, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दुर्ग में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में रविशंकर स्टेडियम के पास किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय,जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, विधायक श्री ललित चंद्राकर, विधायक श्री रिकेश सेन, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्री श्याम शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, श्रीमती उषा टावरी, श्रीमती माया बेलचंदन, भाजपा जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू, श्री विनोद अरोरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के वर्चुअल माध्यम से देश के नाम संबोधन का श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सेवा के 25 वर्षों की यात्रा को व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा की निरंतर यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि यह पड़ाव देश की जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम है तथा उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे निजी महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि एक मिशन के लिए जीवन समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने देशभर के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के सेवा भाव को नमन करते हुए कहा कि स्वयं को मानवता की सेवा करने वाला सेवक मानते हैं।

उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ तथा योजनाओं की संतृप्ति (Saturation) पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति पीछे न छूटे।

प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को दोहराते हुए भारत को विश्व की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने, ओलंपिक की मेजबानी तथा अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने जैसे लक्ष्यों का उल्लेख किया। उन्होंने इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ‘हम करके रहेंगे’ के संकल्प का आह्वान किया।

उन्होंने अपनी 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा में लोकतंत्र, संविधान और देश की जनता के विश्वास को महत्वपूर्ण आधार बताते हुए लोकतंत्र एवं संविधान के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण का संकल्प दिलाया।

इसके पश्चात सेवा ज्योति यात्रा रविशंकर स्टेडियम से प्रारंभ हुई। यात्रा मोनोमाइट चर्च से होते हुए बस स्टैंड, जिला अस्पताल के सामने से गुजरते हुए पटेल चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू ने किया।
आयोजित कार्यक्रम में
जिला पदाधिकारी के नाम

उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर,मनोज सोनी, अशोक राठी,राजीव पांडेय,जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह पूनम शुक्ला चिन्ना केशवालु, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, सह मीडिया प्रभारी सूरज जायसवाल,कार्यालय मंत्री योगेन्द्र सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक
मंत्री गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, शैलेंद्री मांडवी, भिलाई जिला मंत्री विनोद सिंह, नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित प्रवक्ता नितेश साहू, अरुण सिंह, रजा खोखर, रितेश शर्मा , मन की बात कार्यक्रम प्रभारी संतोष सोनी, सह प्रभारी लोकमणी चंद्राकर, ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, कार्यालय प्रभारी मदन बढई,सह प्रभारी जय श्री राजपूत, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सह प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, मंडल भाजपा प्रभारी विनायक नातू वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, ,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल भाजयुमो प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका ,संस्कृति वर्मा ,आयुषी पांडेय, हिमांशु सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, तेखन सिन्हा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, खेमलाल देशलहरे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक नितेश शर्मा, शिव निषाद जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ, दिनेश मिश्रा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ विजय ताम्रकार आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक अबीर गोयल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मनोज ठाकरे जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर ,कौशल साहू, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, शीतला ठाकुर, रानी बंछोर, ज्योति प्रकाश सिन्हा, राजू जंघेल ,अनुपम साहू, बीरबल पटेल ,लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू ,राकेश दुग्गड ,राहुल सोनकर ,वीरेंद्र तन्ना, महेश देवांगन ,मनु साहू ,मौसमी ताम्रकार ,अनिल यादव, राजेश साहू ,चेतन साहू,पुरान देशमुख ,चंदू देवांगन,पुणेदरू सिन्हा ,दीपक चतुर्वेदी ,बनऊ वर्मा, छगन साहू , नीलांबर साहू, पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, दशरथ साहू ,गुड्डू झा उपस्थित रहे|


Related News

जामुल में ज्ञानेश कुमार की चुप्पी पर अनोखा प्रदर्शन, भैंस के सामने हॉर्न बजाकर जताया विरोध, जिले के सभी ब्लॉकों में गूंजा लोकतंत्र बचाने का संकल्प

जामुल में ज्ञानेश कुमार की चुप्पी पर अनोखा प्रदर्शन, भैंस के सामने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 8 अक्टूबर 2026 को भारतीय लोकतंत्र…
काला दिवस के तहत दुर्ग शहर में कांग्रेस का क्रमबद्ध विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन, पांचों ब्लॉकों में निकली आक्रोश रैली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की भी सहभागिता रही

काला दिवस के तहत दुर्ग शहर में कांग्रेस का क्रमबद्ध विरोध प्रदर्शन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 08 अक्टूबर 2026 को भारतीय लोकतंत्र…
लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस…