• October 8, 2026

शहर के डिवाइडरों पर लगे कटआउट हटेंगे, महापौर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, शहर के दी डिवाइडरों में कटआउट लगाने वालों पर 5 हजार जुर्माना,एवं एफआईआर की भी किया जाएगा

शहर के डिवाइडरों पर लगे कटआउट हटेंगे, महापौर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, शहर के दी डिवाइडरों में कटआउट लगाने वालों पर 5 हजार जुर्माना,एवं एफआईआर की भी किया जाएगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्गों एवं डिवाइडरों पर लगाए जा रहे अवैध विज्ञापन कटआउट को लेकर महापौर अलका बाघमार ने सख्त रुख अपनाया है। महापौर ने निगम के बाजार विभाग एवं अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर डिवाइडरों पर लगाए गए कटआउट की जानकारी जुटाने तथा उन्हें तत्काल हटाकर जब्त करने के निर्देश दिए हैं।

महापौर ने अधिकारियों से डिवाइडरों पर लगाए गए सभी कटआउट की रिपोर्ट भी मांगी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निगम की अनुमति के बिना डिवाइडरों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार की विज्ञापन सामग्री, कटआउट अथवा प्रचार सामग्री लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निगम प्रशासन द्वारा बिना अनुमति डिवाइडरों पर विज्ञापन सामग्री एवं कटआउट लगाने वालों से 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार संबंधित व्यक्ति, संस्था अथवा विज्ञापन सामग्री लगाने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। निगम द्वारा कटआउट पर अंकित विज्ञापन, संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था तथा इसे लगाने वाले की जानकारी भी जुटाई जाएगी।

महापौर अलका बाघमार ने बाजार विभाग एवं अतिक्रमण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर नियमित निरीक्षण किया जाए और जहां भी बिना अनुमति कटआउट लगे पाए जाएं, उन्हें तत्काल हटाकर जब्त किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। डिवाइडर किसी भी व्यक्ति या संस्था के निजी प्रचार-प्रसार का माध्यम नहीं बनना चाहिए।

महापौर ने कहा कि शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत विज्ञापन सामग्री लगाने पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। निगम की अनुमति के बिना कटआउट लगाने वालों के विरुद्ध जुर्माना और एफआईआर सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।साथ साथ निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय दिवलो पर विज्ञापन लिखने पर भी कार्रवाही किया जाएगा।

निगम प्रशासन के निर्देश के बाद पुलगांव से पटेल चौक, पटेल चौक से मालवीय चौक, रायपुर नाका, उतई टेम्पो चौक से जेल चौक, चार्ज रोड, धमधा रोड तथा पटेल चौक से ग्रीन चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर लगे अनधिकृत कटआउट हटाने एवं जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
बाजार प्रभारी शेखर चन्द्राकर ने कहा कि महापौर के निर्देश के बाद बाजार विभाग एवं अतिक्रमण विभाग की टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण शुरू किया जा रहा है। बिना अनुमति लगाए गए कटआउट को हटाकर जब्त किया जाएगा तथा संबंधित व्यक्ति या संस्था की जानकारी जुटाकर नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य कार्रवाई की जाएगी।


Related News

जामुल में ज्ञानेश कुमार की चुप्पी पर अनोखा प्रदर्शन, भैंस के सामने हॉर्न बजाकर जताया विरोध, जिले के सभी ब्लॉकों में गूंजा लोकतंत्र बचाने का संकल्प

जामुल में ज्ञानेश कुमार की चुप्पी पर अनोखा प्रदर्शन, भैंस के सामने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 8 अक्टूबर 2026 को भारतीय लोकतंत्र…
काला दिवस के तहत दुर्ग शहर में कांग्रेस का क्रमबद्ध विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन, पांचों ब्लॉकों में निकली आक्रोश रैली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की भी सहभागिता रही

काला दिवस के तहत दुर्ग शहर में कांग्रेस का क्रमबद्ध विरोध प्रदर्शन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 08 अक्टूबर 2026 को भारतीय लोकतंत्र…
लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस…