• October 9, 2026

नवरात्रि से पहले दुर्ग की सड़कें दुरुस्त करे प्रशासन, बंद स्ट्रीट लाइटें तत्काल चालू हों : अरुण वोरा

नवरात्रि से पहले दुर्ग की सड़कें दुरुस्त करे प्रशासन, बंद स्ट्रीट लाइटें तत्काल चालू हों : अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। मां दुर्गा के नाम से पहचाने जाने वाले दुर्ग शहर में नवरात्रि का पर्व नजदीक है। ऐसे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम से अपील की है कि नवरात्रि शुरू होने से पहले शहर की सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई की व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त किया जाए।

अरुण वोरा ने कहा कि नवरात्रि के दौरान शहर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है। कई स्थानों पर खराब सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइटें नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसलिए प्रमुख मार्गों के साथ-साथ वार्डों की आंतरिक सड़कों का भी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत तत्काल कराई जाए।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, इसलिए दुर्ग शहर की पहचान और गरिमा के अनुरूप शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और रोशन रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मंदिरों एवं पूजा स्थलों के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

अरुण वोरा ने प्रशासन से आग्रह किया कि नवरात्रि शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि दुर्गवासियों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Related News

नवरात्रि पर मां सतरूपा शीतला मंदिर में 1601 मनोकामना ज्योत होंगे प्रज्ज्वलित, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगेगा मेला

नवरात्रि पर मां सतरूपा शीतला मंदिर में 1601 मनोकामना ज्योत होंगे प्रज्ज्वलित,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सिविल लाइन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध मां सतरूपा शीतला मंदिर में क्वांर नवरात्रि…
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जिला शिक्षा अधिकारी के मौखिक आदेश की निष्पक्ष जाँच की माँग

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। 8 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग स्टेडियम…
शहर में चल रहे छोटे-बड़े निर्माण कार्यों की महापौर अलका बाघमार ने अफसरों के साथ की समीक्षा

शहर में चल रहे छोटे-बड़े निर्माण कार्यों की महापौर अलका बाघमार ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम।महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर की…