• October 12, 2026

दुर्गा के जयकारों से गूंजा दुर्ग, आगमन शोभायात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा

दुर्गा के जयकारों से गूंजा दुर्ग, आगमन शोभायात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्ग शहर में मां दुर्गा के आगमन को लेकर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाओं का स्वागत किया जा रहा है तथा विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा तथा आर.एन. वर्मा दुर्ग शहर के गंजमंडी, गंजपारा एवं शक्ति चौरा में मां दुर्गा के आगमन पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ माता रानी का स्वागत किया और मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।

शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में माता रानी के आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। अरुण वोरा एवं आर.एन. वर्मा ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं और आयोजन से जुड़े लोगों से मुलाकात की तथा सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच मां दुर्गा के प्रति लोगों की अटूट आस्था देखने को मिली।

इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व शक्ति की उपासना के साथ-साथ हमें सत्य, सदाचार, साहस और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मां दुर्गा की आराधना से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

शोभायात्रा में शामिल होने के पश्चात अरुण वोरा ने आर.एन. वर्मा के साथ दुर्ग के शक्ति चौरा मंदिर एवं चंडी मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन तथा समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की।

अरुण वोरा एवं आर.एन. वर्मा ने समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल बनाए रखने की कामना की।


Related News

दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं वालंटियर्स की तैनाती अनिवार्य, असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के दिए निर्देश

दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं वालंटियर्स की तैनाती…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
पीजी कॉलेज बेमेतरा में अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधायक दीपेश साहू ने किया खिलाड़ियों को पुरस्कृत

पीजी कॉलेज बेमेतरा में अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधायक दीपेश साहू…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पीजी कॉलेज, बेमेतरा में एलिट फुटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट…
दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, महापौर अलका बाघमार ने किया माँ दुर्गा मंदिर में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलन, देवी जयकारों से गूंजा निगम परिसर

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, महापौर अलका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग।शारदीय नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ…