• October 12, 2026

पीएम-आशा योजना: पांच फसलों के लिए 31 अक्टूबर तक होगा पंजीयन, समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी

पीएम-आशा योजना: पांच फसलों के लिए 31 अक्टूबर तक होगा पंजीयन, समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों के लिए प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) की प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान 31 अक्टूबर 2026 तक पंजीयन करा सकते हैं।

किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से संबंधित सेवा सहकारी समिति में आवश्यक दस्तावेज जमा कर पंजीयन कराएं, ताकि उपज का विक्रय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर किया जा सके।

भारत सरकार द्वारा खरीफ 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार निर्धारित किया गया है – अरहर 8,450 रुपये, मूंग 8,780 रुपये, उड़द 8,200 रुपये, मूंगफली 7,517 रुपये और सोयाबीन 5,708 रुपये प्रति क्विंटल।

पंजीयन के लिए किसानों को ऋण पुस्तिका, बी-1, पी-2, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ संबंधित सेवा सहकारी समिति में जमा करनी होगी। योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ निर्धारित मात्रा के अनुसार अरहर, मूंग और उड़द की 3-3 क्विंटल, मूंगफली की 7 क्विंटल तथा सोयाबीन की 5 क्विंटल उपज का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

दाढ़ी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लोकार्पण के लिए रास्ता देख रही, आसपास पड़ा है कचरे का ढेर

दाढ़ी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लोकार्पण के लिए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नगर पालिका बेमेतरा , 11 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति…
मोहभट्ठा में मवेशियों की देखभाल के लिए बनाई गई समिति, 500 मवेशियों के लिए तीन ग्रामीणों को रखा गया

मोहभट्ठा में मवेशियों की देखभाल के लिए बनाई गई समिति, 500 मवेशियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ग्राम पंचायत मोहभट्ठा में गाय की व्यवस्था के लिए बनाई गई समिति ,गायों की…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों से संबंधित 40 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों से…