• October 14, 2026

दुर्गवासियों की मांगों को प्राथमिकता से पूरा कर रही सुशासन की सरकार – गजेन्द्र यादव

दुर्गवासियों की मांगों को प्राथमिकता से पूरा कर रही सुशासन की सरकार – गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। आज दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के उरला वार्ड क्रमांक 40 में पुलिया एवं डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया गया। धमधा रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ₹105.85 लाख की लागत से होने वाले रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी गई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि सुशासन की सरकार में दुर्ग शहर के विकास की रफ्तार तेज हुई है। शहर के सभी वार्डों में नागरिकों की आवश्यकता और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है। दुर्गवासियों की मांगों को प्राथमिकता से पूरा करना हमारी प्रतिबद्धता है। सड़क, नाली, पुलिया सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में सीसी रोड निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के नागरिकों एवं परिवहन से जुड़े लोगों को सुविधा मिलेगी। वार्ड क्रमांक 40 में डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण से स्थानीय आवागमन बेहतर होगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।
केबिनेट मंत्री श्री यादव ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि वार्ड में जरूरत के अनुसार अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। जनभावनाओं और नागरिकों की मांगों के अनुरूप दुर्ग शहर को सुविधायुक्त एवं विकसित बनाना हमारा लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। दुर्ग शहर के प्रत्येक वार्ड तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचाने और नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्तागण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 2,78,100 रुपए जब्त

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा…
मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन होगा हर घर, बिजली बिल होगा जीरो

मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सेवा सेतु अभियान की एक प्रेरक कहानी नवागढ़ से सामने आई…