- October 14, 2026
शहर क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों की होगी रेटिंग, स्वच्छता और सुरक्षा के आधार पर मिलेंगे अंक,विजेताओं को मिलेगा पुरुस्कार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत में दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा, पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था एवं सजावट ,साफ सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से निगम ने इस वर्ष बेहतर पहल कर दुर्गा पूजा पंडालों के बीच प्रतियोगिता का आयोजित किया गया है। महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त लीना कोसम के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में पूजा पंडालों का नगर निगम के गठन समितियों द्वारा निरीक्षण कर सुरक्षा, पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था एवं सजावट ,साफ सफाई सहित विभिन्न निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
प्रतियोगिता के लिए नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा एवं सांस्कृतिक विभाग प्रभारी श्रीमती हर्षिका संभव जैन द्वारा समिति का गठन किया गया है।दुर्गा पूजा पंडलो के गठन समितियों के नाम:-विजय मनहरे, रमेश भावनकर, मिश्री गुप्ता एवं देवानंद साहू पंडालों का निरीक्षण कर बेहतर तथा उत्कृष्ट व्यवस्था करने वाली दुर्गा पूजा समिति को नगर निगम द्वारा पुरस्कार वितरण करेंगे।
नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर निर्धारित मापदंडों के अनुसार अंक प्रदान किए जाएंगे। मूर्ति विसर्जन तक पंडालों का निरीक्षण जारी रहेगा।
इन प्रमुख बिंदुओं पर होगा मूल्यांकन प्रतियोगिता में दुर्गा पूजा पंडालों को निर्धारित मानकों के आधार पर कुल 100 अंकों में मूल्यांकित किया जाएगा। इसमें सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन, पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, झांकी की प्रस्तुति एवं रचनात्मकता तथा पंडाल की सजावट एवं आकर्षण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान पंडाल परिसर एवं आसपास की साफ-सफाई, कूड़ेदान की उपलब्धता, कचरे का उचित निपटान तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक सहित अन्य जैसे बिंदुओं की जांच की जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग आवागमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था,पर्याप्त रोशनी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती का भी आकलन किया जाएगा।
स्वच्छ एवं सुरक्षित दुर्गा पूजा के लिए निगम की अपील,
महापौर अलका बाघमार ने सभी दुर्गा पूजा समितियों से अपील की है कि वे अपने पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालें, पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दें तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक नियमों का पालन सुनिश्चित करें। इस पहल का उद्देश्य पूजा समितियों को स्वच्छता एवं सुरक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।




