• October 14, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय परिसर, गार्डन, चिकित्सालय स्थित मंदिर परिसर एवं अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यस्थल पर साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू एवं अस्पताल प्रबंधक डॉ. स्वाति यदु ने अस्पताल के कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर कचरे को व्यवस्थित रूप से डस्टबिन में डाला और स्वच्छता का संदेश दिया।

डॉ. लोकेश साहू ने कहा कि हमें अपने कार्यस्थल पर हमेशा स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। सेवा संकल्प अभियान के तहत जो निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, उससे सीख लेते हुए इसे निरंतर जारी रखना चाहिए। अस्पताल में स्वच्छता से ही संक्रमण को रोका जा सकता है और मरीजों को बेहतर वातावरण मिल सकता है।

साथ ही अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों एवं उनके परिजनों से अपील की गई कि अस्पताल परिसर एवं गार्डन में किसी भी प्रकार की प्लास्टिक थैली या अन्य कचरा न फेंकें, उपयोग के पश्चात उसे परिसर में रखे डस्टबिन में ही डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 2,78,100 रुपए जब्त

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन होगा हर घर, बिजली बिल होगा जीरो

मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सेवा सेतु अभियान की एक प्रेरक कहानी नवागढ़ से सामने आई…
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही दाढ़ी से खंडसरा सड़क का काम अधूरा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही दाढ़ी से खंडसरा सड़क…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा दाढ़ी से खंडसरा सड़क मार्ग, इसके कार्य प्रारंभ तिथि…