- October 15, 2026
विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली के वार्ड 11 व 12 में 1 करोड़ 3 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के हर गांव-हर शहर में विकास की बयार बह रही है। इसी क्रम में आज दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* ने नगर पालिक निगम रिसाली के *वार्ड क्रमांक 11, मरोदा सेक्टर पूर्व में ₹39.78 लाख एवं वार्ड क्रमांक 12, मरोदा सेक्टर पश्चिम में ₹64.01 लाख* की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सुशासन सरकार के अंतर्गत नगर निगम रिसाली के सभी 40 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और नागरिकों को बेहतर सड़क, सुव्यवस्थित नाली, पेयजल एवं आधारभूत संरचना के साथ सुविधाजनक वातावरण मिले।आज जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, उनके पूर्ण होने से मरोदा सेक्टर पूर्व एवं पश्चिम के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। दुर्ग ग्रामीण के समग्र विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ। जनसेवा, जनसुविधा और सर्वांगीण विकास ही हमारी सरकार का मूल मंत्र है। आने वाले समय में रिसाली निगम के हर वार्ड में इसी गति से विकास कार्य जारी रहेंगे।विधायक जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों के लिए राशि की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल संकल्प और जनभागीदारी की।
*वार्डो में ये कार्य किए जाएंगे*
*वार्ड क्र. 11 मरोदा सेक्टर पूर्व के विकास कार्य* वार्ड क्र. 11 रिसाली मंगल सायकल स्टोर के सामने पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य. वार्ड क्र. 11 रिसाली एव पॉकेट हनुमान मंदिर के पास पुलिया निर्माण कार्य. वार्ड क्र. 11 रिसाली जी पॉकेट में पुलिया निर्माण कार्य। ठाकुर के घर से अजय सिंह घर तक कल्वर्ट ड्रेन निर्माण कार्य. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत वार्ड क्र. 11 मरोदा सेक्टर बी.एस.पी. मार्केट संपदा कोर्ट के पास सिटी ब्यूटीफिकेशन कार्य मरोदा सेक्टर पूर्व जे.के.एस. नर्सरी स्कूल से बी.एस.पी. मार्केट तक पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य।
*वार्ड क्र. 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम के विकास कार्य*
पात्रो पान ठेला से एम पॉकेट ब्लॉक नं. 6 तक पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य।रिसाली आई पॉकेट ब्लॉक नं. 1 से 14 तक पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य।रिसाली जे पॉकेट ब्लॉक नं. 1 से 22 तक पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य। रिसाली के पॉकेट ब्लॉक नं. 6 से 35 तक पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत वार्ड क्र. 12 आई पॉकेट सांई मंदिर के पास सिटी ब्यूटीफिकेशन कार्य। मरोदा सेक्टर पश्चिम धन्वन्तरी मेडिकल मंगल मार्केट के पास दोनों ओर पाथवे निर्माण एवं रोड चौडीकरण कार्य। मरोदा सेक्टर पश्चिम धन्वन्तरी मेडिकल से मार्केट तक पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य। मरोदा सेक्टर पश्चिम ब्लॉक नं. 11 से 16 तक नाली निर्माण कार्य।*
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे :-*
रिसाली निगम महापौर श्रीमती शशि सिन्हा जी, सभापति श्री केशव बंछोर जी, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, मरोदा-पुरैना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, रिसाली निगम नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू जी, पार्षदगण श्री समीर साहू जी, श्रीमती सीमा साहू जी, श्रीमती ममता सिन्हा जी, श्रीमती ईश्वरी साहू जी, श्रीमती सरिता देवांगन जी, मंडल महामंत्री श्री पूनाराम कलिहारी जी, श्री नरेन्द्र निर्मलकर जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शिखा तिवारी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री अजीत चौधरी जी, श्रीमती संध्या वर्मा जी, श्रीमती अहिल्या भीमगंज जी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सविता महिलांग जी, श्रीमती भारती साहू जी, श्रीमती पूर्णिमा गुप्ता जी, श्री राजकुमार भुआर्य जी, श्रीमती रोशनी सिंह जी, श्री डी.एल. भार्गव जी, श्रीमती बानू साहू जी, श्री पोषण साहू जी, श्री रंजन सिन्हा जी, श्री संतोष कुशवाहा जी, श्री सचिन गोस्वामी जी, श्री अम्बर लाल श्रीवास्तव जी, श्री पूनम चंद सपहा जी, श्री अमन शर्मा जी, श्रीमती आशी कलिहारी जी, श्रीमती पार्वती ढीढी जी, श्री उत्तम वर्मा जी, श्री बाल मुकुंद साहू जी, शास्त्री जी, श्रीमती तेजस्वी सोनवानी जी, श्री देवेन्द्र साहू जी, श्री राजू मंडावी जी, श्रीमती मधु कोरी जी, श्री शेष जांगड़े जी, श्रीमती सुनीता कोसरे जी, श्रीमती कुमुदा दास जी, श्री नवीन सिन्हा जी, श्री सुनील साहू जी, डॉ. श्रीमती पार्वती कुर्रे जी, श्री मनोज साहू जी, श्रीमती बच्ची यादव जी, श्रीमती निधि मिश्रा जी, श्रीमती दीप्ति पटेल जी, श्री संतोष चौधरी जी, श्रीमती अनुपमा गोस्वामी जी, श्रीमती राजेश्वरी पसीने जी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।




