- October 15, 2026
गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति पुरानी गंज मंडी गंजपारा दुर्ग के तत्वावधान में आयोजित अंजोर लोक कला मंच स्वर्णा दिवाकर गरिमा दिवाकर के सांस्कृतिक कार्यक्रम जस में झूमे श्रद्धालु

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के 59वे वर्ष शारदेय नवरात्र पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम अंजोर लोक कला मंच का आयोजन समिति द्वारा किया गया जिसमें गरिमा स्वर्णा दिवाकर जी द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला एवं जस गीतों की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झुमने नाचने में मजबूर कर दिया माता के जस जवारा भोलेनाथ के विवाह भजन एवं झांकी ने के माध्यम से त्योहारों एवं संस्कृति के जीवंत प्रस्तुति करण ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया समिति विगत 58 वर्षों से अपनी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ते हुए इस वर्ष भी नगरवासियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही है साथ ही साथ मां जगदम्बा की प्रतिमा मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है इसी कड़ी में 16 अक्टूबर को विवेक शर्मा स्टार नाइट का आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालु के लिए इसी प्रांगण में आयोजित किया गया है अंजोर लोक कला मंच स्वर्णा दिवाकर गरिमा दिवाकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम दुर्ग की महापौर आदरणीय अल्का बाघमारा जी अध्यक्षता श्याम शर्मा जी एवं अतिथिगण पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता जी कुलेश्वर साहू जी संरक्षक किशोर जैन जी अध्यक्ष रवि पिडिआर जी कार्यकारी अध्यक्ष अमीत यादव जी कोषाध्यक्ष जितेंद्र राठी जी उपस्थिति में दिप प्रज्वलन का कार्यक्रम की शुरुआत की गई स्वागत भाषण कार्यकारी अध्यक्ष अमित यादव ने दीया
कार्यक्रम में उपस्थित रहे आदरणीय दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकार जी संरक्षक आदरणीय संतोष रूंगटा जी कृष्ण कुमार दुबे जी चतुर्भुज राठी जी नवल अग्रवाल जी शैलेफ तिवारी जी लक्ष्मण सिन्हा जी
कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने आभार जितेंद्र राठी ने किया




