• October 18, 2026

नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति, तितुरडीह के पंडाल में पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति, तितुरडीह के पंडाल में पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति, तितुरडीह, वार्ड क्रमांक 19 के दुर्गा पूजा पंडाल में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने उत्कल महारानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान उत्कल युवा समिति के युवाओं ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आत्मीय स्वागत किया तथा उत्कल समाज की संस्कृति एवं परंपरा के प्रतीक उत्कल स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर युवाओं ने समाज की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर समाज के लोगों में उत्साह एवं हर्ष का माहौल रहा।

इन युवाओं की रही उपस्थिति

इस अवसर पर अभिषेक टंडन, प्रिंस, पीयूष टंडन, अर्जुन सोना, नीरज बॉय, दिग्विजय तांडी, मुकेश कुमार, सुभाष सोना, रोहित महानंद, ओंस टोबा, बलराम कुमार, सूरज, मुकेश टंडन एवं निकेश तांडी सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।

नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति, तितुरडीह, वार्ड क्रमांक 19 ने सामाजिक एकता, भाईचारे और उत्कल समाज की गौरवशाली संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।


Related News

खमरिया एम को 57 लाख के विकास कार्यों की सौगात, उप स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न कार्यों का विधायक दीपेश साहू ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण

खमरिया एम को 57 लाख के विकास कार्यों की सौगात, उप स्वास्थ्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमरिया एम में विकास की नई इबारत…
जिला पंचायत बेमेतरा में 4 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी भर्ती, पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट से कर सकेंगे आवेदन

जिला पंचायत बेमेतरा में 4 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा जिला पंचायत बेमेतरा द्वारा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन…
बीएसपी के निजीकरण की सुगबुगाहट और अडानी के संभावित दौरे से भिलाई में भारी आक्रोश : मुकेश चंद्राकर

बीएसपी के निजीकरण की सुगबुगाहट और अडानी के संभावित दौरे से भिलाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। इस्पात नगरी भिलाई की पहचान भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण की…