• October 18, 2026

धनोरा में भाजपा उतई मंडल की बैठक, संगठन को सक्रिय बनाने चर्चा

धनोरा में भाजपा उतई मंडल की बैठक, संगठन को सक्रिय बनाने चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

धनोरा स्थित तुलसी पैलेस में आज भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से *दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी* शामिल हुए और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के विषय पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण, परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए *आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़* के संकल्प को साकार करना है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत , महामंत्री चंदू देवांगन एवं प्रवीण यदु , धनोरा सरपंच रुलेश्वरी बंजारे नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू , वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशांत सिंह ठाकुर चंद्रशेखर बंजारे , उतई सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा , डॉ. अनिल साहू सुनीता चंद्राकर संगीत रजक विमला कामड़े एकता चंद्राकर ममता चंद्राकर सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।


Related News

खमरिया एम को 57 लाख के विकास कार्यों की सौगात, उप स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न कार्यों का विधायक दीपेश साहू ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण

खमरिया एम को 57 लाख के विकास कार्यों की सौगात, उप स्वास्थ्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमरिया एम में विकास की नई इबारत…
जिला पंचायत बेमेतरा में 4 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी भर्ती, पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट से कर सकेंगे आवेदन

जिला पंचायत बेमेतरा में 4 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा जिला पंचायत बेमेतरा द्वारा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन…
बीएसपी के निजीकरण की सुगबुगाहट और अडानी के संभावित दौरे से भिलाई में भारी आक्रोश : मुकेश चंद्राकर

बीएसपी के निजीकरण की सुगबुगाहट और अडानी के संभावित दौरे से भिलाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। इस्पात नगरी भिलाई की पहचान भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण की…