• October 18, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुँचकर की माता रानी की पूजा-अर्चना, महाष्टमी पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुँचकर की माता रानी की पूजा-अर्चना, महाष्टमी पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने आज महाष्टमी के पावन पर्व पर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंजोरा, आलबरस, भानपुरी, चंदखुरी, खोपली, उतई एवं रिसाली के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुँचकर विराजमान माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान विधायक श्री चंद्राकर जी महाष्टमी के अवसर पर आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए और हवन कुंड में अपनी आहुति अर्पित की। उन्होंने माता रानी से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है और माता रानी के आशीर्वाद से हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही प्रार्थना है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


Related News

खमरिया एम को 57 लाख के विकास कार्यों की सौगात, उप स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न कार्यों का विधायक दीपेश साहू ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण

खमरिया एम को 57 लाख के विकास कार्यों की सौगात, उप स्वास्थ्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमरिया एम में विकास की नई इबारत…
जिला पंचायत बेमेतरा में 4 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी भर्ती, पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट से कर सकेंगे आवेदन

जिला पंचायत बेमेतरा में 4 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा जिला पंचायत बेमेतरा द्वारा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन…
बीएसपी के निजीकरण की सुगबुगाहट और अडानी के संभावित दौरे से भिलाई में भारी आक्रोश : मुकेश चंद्राकर

बीएसपी के निजीकरण की सुगबुगाहट और अडानी के संभावित दौरे से भिलाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। इस्पात नगरी भिलाई की पहचान भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण की…