• October 19, 2026

पदमनाभपुर स्टेडियम में कल होगा रावण दहन

पदमनाभपुर स्टेडियम में कल होगा रावण दहन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार कल 20 अक्टूबर विजयादशमी दशहरा पर्व पर पद्मनाभपुर स्थित स्टेडियम में सायंकाल 6.30 बजे रावण दहन का कार्यक्रम होगा। न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृति समिति व्दारा यह आयोजन का 26वा वर्ष है। पदमनाभपुर स्टेडियम का दशहरा उत्सव जिले व शहर के सबसे लोकप्रिय आयोजनों में से एक माना जाता है। इस उत्सव में शामिल होने आदर्श नगर पदमनाभपुर बोरसी पोटिया धनोरा आदि क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग आते है। दशहरा पर्व पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कांग्रेस के लोकप्रिय उर्जावान नेता दीपक दुबे शामिल होंगे। अध्यक्षता समाज सेवी रत्नाकर राव करेंगे। विशेष अतिथि के रुप में एमआईसी सदस्य लीलाधर पाल पार्षद संजय अग्रवाल समाज सेवी सुरजीत सिंह सलूजा व नगर निगम के पूर्व वित्त प्रभारी व पार्षद दीपक साहू मौजूद रहेंगे।
यहां गौरतलब है कि सभ्रांत घराने के लोगों व्दारा विजयादशमी पर्व के लिए एक गरिमामय आयोजन की जरुरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति ने अपने बेहतर आयोजन ेके माध्यम से इसको साकार बनाने में सफल रही है। समिति व्दारा कल आयोजित दशहरा पर्व के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है। समिति के सदस्य निष्ठा व समर्पण के भाव से आयोजन की तैयारी में जूटे हुए है। पदमनाभपुर दशहरा की गिनती एतिहासक आयोजन में की जाती है।


Related News

रावणभाठा रविशंकर स्टेडियम में 60 फीट रावण का पुतला दहन 20 अक्टूबर को

रावणभाठा रविशंकर स्टेडियम में 60 फीट रावण का पुतला दहन 20 अक्टूबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। राष्ट्रीय पर्व उत्सव समिति द्वारा रविशंकर स्टेडियम रावणभाटा में हर वर्ष की…
हवन,कन्यापूजन व महाभंडारा के साथ हुई विराट नगर में नवरात्र उत्सव की पूर्णाहुति, नौ दिनों तक चले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

हवन,कन्यापूजन व महाभंडारा के साथ हुई विराट नगर में नवरात्र उत्सव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज         दुर्ग । नवरात्र पर्व के अवसर पर विराटनगर बोरसी में…
गंजपारा दुर्गोत्सव समिति दुर्गा धाम पुरानीगंज मंडी के प्रांगण में कवि सम्मेलन का आयोजन

गंजपारा दुर्गोत्सव समिति दुर्गा धाम पुरानीगंज मंडी के प्रांगण में कवि सम्मेलन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज विगत 58 वर्षों से चली आ रही एक साहित्यिक परंपरा को नया आयाम देते…