• October 20, 2026

टंकी मरोदा स्थित माँ कल्याणी शीतला मंदिर में विधायक ललित चंद्राकर ने की पूजा-अर्चना, भंडारे में वितरित किया महाप्रसाद

टंकी मरोदा स्थित माँ कल्याणी शीतला मंदिर में विधायक ललित चंद्राकर ने की पूजा-अर्चना, भंडारे में वितरित किया महाप्रसाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के नवमी के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने टंकी मरोदा स्थित प्रसिद्ध माँ कल्याणी शीतला मंदिर में पहुंचकर माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भंडारे में विधायक ने स्वयं श्रद्धालुओं को अपने हाथों से महाप्रसादी वितरित की एवं स्वयं भी प्रसादी ग्रहण की।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि माँ कल्याणी शीतला से प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी!

इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे, मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक अरुण वर्मा, संतोष चंद्राकर, समाजसेवी सोनू राम सिंग, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, वार्ड पार्षद विधि यादव, सरिता देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, सविता महिलांग, प्रमोद साहू, पूनमचंद सपहा, अमन शर्मा, हिमांशु चंद्राकर, परमेश्वर महिलांग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।


Related News

शहर के 60 वार्डों और मुख्य मार्गों में 2-3 महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटें, नागरिकों में आक्रोश – मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शहर के 60 वार्डों और मुख्य मार्गों में 2-3 महीनों से बंद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व उप नेता…
जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण के पुतले का दहन

जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की…
आउटसोर्सिंग के नाम पर बीएसपी के विभागों को एक-एक ठेके पर देना एक तरह से निजीकरण ही: मुकेश चंद्राकर

आउटसोर्सिंग के नाम पर बीएसपी के विभागों को एक-एक ठेके पर देना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है…