• October 20, 2026

साई के दीवाने कार्यक्रम में 22 अक्टूबर को सम्मानित किए जाएंगे व्यवसायी, साई मंदिर के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजन, गायक कलाकार देंगे भजनों की प्रस्तुति

साई के दीवाने कार्यक्रम में 22 अक्टूबर को सम्मानित किए जाएंगे व्यवसायी, साई मंदिर के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजन, गायक कलाकार देंगे भजनों की प्रस्तुति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। कसारीडीह सिविल लाइन स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर में स्वर्ण जयंती वर्ष (50वें वर्ष) के ऐतिहासिक अवसर पर 22 अक्टूबर, गुरुवार को रात 8 बजे ‘साई के दीवाने’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्री साई बाबा के नाम पर अपने प्रतिष्ठानों और व्यवसायों का संचालन कर उनके विचारों, मानव सेवा तथा परोपकार के संदेशों का प्रचार-प्रसार करने वाले व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में 25 से अधिक व्यवसायियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है।जिसमें गायक धनंजय तिवारी एवं उनके साथी कलाकार साईं भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी एवं चेंबर के दुर्ग जिला अध्यक्ष अनूप गटागट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति (साई मंदिर) के अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल एवं सचिव धीरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि मंदिर समिति के लिए यह गौरव का विषय है कि शहर में अनेक व्यवसायी वर्षों से श्री साई बाबा के नाम पर अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान संचालित कर रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों के माध्यम से श्री साई का नाम जन-जन तक पहुंच रहा है। साथ ही बाबा के मानव सेवा, प्रेम, सद्भाव और परोपकार के संदेशों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्री साई बाबा के नाम से जुड़े इन व्यवसायियों का योगदान केवल व्यावसायिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपनी आस्था और कार्यों के माध्यम से समाज में सेवा एवं सद्भाव की भावना को भी आगे बढ़ा रहे हैं। उनके इसी अनुकरणीय योगदान को प्रोत्साहित करने और सम्मान देने के उद्देश्य से समिति ने यह विशेष पहल की है। समिति के अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल एवं सचिव धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि श्री साई मंदिर समिति का मुख्य उद्देश्य साईं बाबा के विचारों एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा मानव सेवा से जुड़े कार्यों को गति देना है। समाज में सेवा, सहयोग, प्रेम और सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए समिति निरंतर प्रयासरत है। मंदिर के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित ‘साई के दीवाने’ सम्मान समारोह इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने शहरवासियों एवं समस्त साई भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर सम्मान समारोह और भजन संध्या का लाभ लेने की अपील की है।


Related News

शहर के 60 वार्डों और मुख्य मार्गों में 2-3 महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटें, नागरिकों में आक्रोश – मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शहर के 60 वार्डों और मुख्य मार्गों में 2-3 महीनों से बंद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व उप नेता…
जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण के पुतले का दहन

जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की…
आउटसोर्सिंग के नाम पर बीएसपी के विभागों को एक-एक ठेके पर देना एक तरह से निजीकरण ही: मुकेश चंद्राकर

आउटसोर्सिंग के नाम पर बीएसपी के विभागों को एक-एक ठेके पर देना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है…