• October 24, 2026

श्रीराम विहार कॉलोनी की जर्जर सड़क से मिलेगी मुक्ति, 9.95 लाख की लागत से हो रहा सीमेंटीकरण

श्रीराम विहार कॉलोनी की जर्जर सड़क से मिलेगी मुक्ति, 9.95 लाख की लागत से हो रहा सीमेंटीकरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 53 स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी की गली नंबर 2 में सड़क सीमेंटीकरण निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। महापौर श्रीमती अलका बाघमार के मार्गदर्शन में विकास कार्य का आज शाम लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने सहायक अभियंता हरिशंकर साहू एवं ठेकेदार साकेत यादव के साथ औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मौके पर टेप से सड़क की लंबाई, चौड़ाई एवं गहराई का बारीकी से नाप-जोख किया। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया, ताकि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सड़क की सुविधा मिल सके।

श्रीराम विहार कॉलोनी में श्री हनुमान मंदिर से देशमुख के घर होते हुए मुख्य सड़क तक लगभग 180 मीटर लंबाई में सीमेंटीकरण कार्य कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य की लागत लगभग 9.95 लाख रुपये है। सड़क के जर्जर होने के कारण कॉलोनीवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से भी लोगों को दिक्कतें होती थीं,सीमेंटीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है और आवागमन सुगम होगा।

-महापौर एवं लोक कर्म प्रभारी के प्रति जताया आभार,

निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान कॉलोनीवासियों ने सड़क निर्माण की पहल के लिए महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण परेशानी हो रही थी। सड़क निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि जनता को विकास कार्यों का वास्तविक लाभ मिल सके।


Related News

साई मंदिर के स्वर्ण जयंती वर्ष का आगाज, व्यवसायी किए गए सम्मानित, भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, दिसंबर माह में होगा साई महोत्सव

साई मंदिर के स्वर्ण जयंती वर्ष का आगाज, व्यवसायी किए गए सम्मानित,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सिविल लाइन कसारीडीह स्थित सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति, श्री साई मंदिर…
मठ-मंदिर संरक्षण समिति की कार्यकारिणी का विस्तार, मंदिरों के सदस्यों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मठ-मंदिर संरक्षण समिति की कार्यकारिणी का विस्तार, मंदिरों के सदस्यों को मिली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। मठ-मंदिरों के संरक्षण एवं उनके संचालन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के…
दुर्ग शहर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, महापौर अलका बाघमार ने 86.84 लाख के बी.टी. रोड रिनिवल कार्यों का किया भूमिपूजन

दुर्ग शहर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, महापौर अलका बाघमार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर सड़क एवं आवागमन…