- October 26, 2026
नगपुरा में रामलीला महोत्सव औरविजया दशमी दशहरा के पावन अवसर पर शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर, बाजार चौक मंच के पास डोम शेड निर्माण की घोषणा की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग । नगपुरा में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव और विजया दशमी दशहरा उत्सव में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान श्री राम सहित श्री राम सेना की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि नगपुरा में रामलीला महोत्सव और दशहरा में शामिल होकर भक्ति, संस्कृति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने का अवसर मिला। मंच पर प्रस्तुत प्रत्येक प्रसंग ने श्रीराम जी के आदर्शों और सत्य की विजय के संदेश को और भी गहराई से हृदय तक पहुँचाया।
ऐसे पावन आयोजन न केवल आस्था को दृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और हमारी परंपराओं की जीवंतता को भी सशक्त बनाते हैं।
विधायक जी ने इस अवसर पर उपस्थित जनमानस को विजयादशमी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
रामलीला समिति और ग्रामवासियों की मांग पर विधायक ललित चंद्राकर ने *बाजार चौक मंच के पास डोम शेड निर्माण की घोषणा* की, ताकि भविष्य में आयोजित होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से हो सकें। इस घोषणा पर ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक प्रोग्राम रिखी छत्रिय कृत लोक रागनी कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति ने समाबांधा बांधा।
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से* जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच सरोज रिगरी, जिला मंत्री गिरेश साहू, पूर्व पंच मोतिम देवांगन, हेमंत सिन्हा, गोरख गोस्वामी, पंच खिलेंद्र साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक फगुआ देवांगन, रोहित देवांगन, पंच गीता देशलहरे, पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन, नागेश्वर सिंह चौहान, पूर्व सरपंच भूपेंद्र रिगरी, शंकर चौहान, नारद भैरया, अमर गोस्वामी, शिव निषाद, खेमलाल देशमुख, पंच डोमेश्वरी देवांगन, संतराम यादव, कोटवार धनेश देवांगन, चिंटू जैन एवं रामायण समिति की ओर से हेम धनकर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।




