• October 28, 2026

महापौर अलका बाघमार ने दुकानदारों को वितरित किए डस्टबिन, सड़क पर कचरा नहीं फेंकने की अपील

महापौर अलका बाघमार ने दुकानदारों को वितरित किए डस्टबिन, सड़क पर कचरा नहीं फेंकने की अपील

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और दुकानदारों को महापौर अलका बाघमार द्वारा स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल,एम एमआइसी ज्ञानेश्वर ताम्रकर,वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य हर्षिका संभव जैन,युवराज कुंजम सहित स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के अलावा कुणाल एवं निगम अमला के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निब्बू लाइन से जवाहर चौक होते हुए पांच कंडील तक के दुकानदारों के दुकानों में जाकर डस्टबिन वितरित किए गए।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकान से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में ही डालें तथा निगम के कचरा संग्रहण वाहन को ही कचरा सौंपें। सड़क, नाली एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा इधर-उधर न फेंकें, जिससे शहर की स्वच्छता बनी रहे और आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में दुकानदारों एवं नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध निगम के नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए सभी दुकानदार स्वच्छता नियमों का पालन करें और दुर्ग शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।


Related News

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी: दुर्ग में कानून की जानकारी से बच्चों को सुरक्षा, साहस और अधिकारों की पहचान

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी: दुर्ग में कानून की जानकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज किसी बच्चे के लिए विद्यालय केवल पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि सपने देखने, आगे…
पटरी पार क्षेत्र में 18.62 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, आवागमन होगा सुगम

पटरी पार क्षेत्र में 18.62 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्यों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र के पटरी पार क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को…
रॉवे विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से बनाया सामाजिक एवं संसाधन मानचित्र

रॉवे विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से बनाया सामाजिक एवं संसाधन मानचित्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज रॉवे विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से बनाया सामाजिक एवं संसाधन मानचित्र छत्तीसगढ़ कृषि…