• October 28, 2026

दीपावली पर अस्थायी पटाखा दुकानों का लॉटरी से हुआ आवंटन, जेआरडी स्कूल के पीछे मैदान में लगेंगी लगभग 49 पटाखा दुकानें, महापौर अलका बाघमार की उपस्थिति में संपन्न हुई प्रक्रिया

दीपावली पर अस्थायी पटाखा दुकानों का लॉटरी से हुआ आवंटन, जेआरडी स्कूल के पीछे मैदान में लगेंगी लगभग 49 पटाखा दुकानें, महापौर अलका बाघमार की उपस्थिति में संपन्न हुई प्रक्रिया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में अस्थायी पटाखा दुकानों के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिक निगम द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत दुकानों का आवंटन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार यह प्रक्रिया संपन्न कराई गई।नगर निगम द्वारा इस वर्ष अस्थायी पटाखा दुकानों के संचालन के लिए वार्ड क्रमांक 39 स्थित जेआरडी स्कूल के पीछे मैदान को निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार के चेम्बर में लॉटरी के माध्यम से दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। महापौर की उपस्थिति में एक-एक कर पर्चियां निकाली गईं और लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से दुकानदारों को दुकान आवंटित करने की कार्यवाही की गई। इस स्थल पर लगभग 49 अस्थायी पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी।नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थल पर पटाखा दुकानों का संचालन कराए जाने का उद्देश्य दीपावली के दौरान बाजार व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखना तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप दुकानों का संचालन सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर सहित बाजार विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

13 दिसंबर को बेमेतरा में साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरू, रंगीन परिचायिका पत्रिका का होगा प्रकाशन

13 दिसंबर को बेमेतरा में साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। साहू समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए 13 दिसंबर 2026 को…
धान खरीदी से लेकर कैशलेस इलाज तक, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले जनहित में ऐतिहासिक – विधायक ललित चंद्राकर

धान खरीदी से लेकर कैशलेस इलाज तक, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में…
जिला अस्पताल दुर्ग में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला, कलेक्टर से स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच एवं पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग

जिला अस्पताल दुर्ग में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला, कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग में श्रीमती भुनेश्वरी तारक के प्रसव के दौरान…