• October 29, 2026

चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुए निगम आयुक्त लीना कोसम ने किया शहर का निरीक्षण

चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुए निगम आयुक्त लीना कोसम ने किया शहर का निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम।बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव तथा शहर में हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम, दुर्ग की आयुक्त लीना कोसम ने आज शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं उद्यान प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे।आयुक्त लीना कोसम द्वारा निरीक्षण, रातभर चली तेज हवाओं एवं बारिश के कारण सड़कों पर पेड़ गिरने की आशंका सहित शहर की साफ-सफाई, आवागमन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि कल से जारी बारिश एवं तेज हवाओं के बावजूद शहर क्षेत्र में किसी प्रकार के बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। कुछ स्थानों पर पुराने पेड़ गिरने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया गया, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे।

आयुक्त लीना कोसम ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

आयुक्त लीना कोसम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्क रहें तथा शहर की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी बनाए रखें। तेज हवाओं के कारण सड़क पर पेड़, डालियां या अन्य अवरोध गिरने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर उन्हें हटाया जाए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने सफाई व्यवस्था को भी निरंतर दुरुस्त रखने तथा जलभराव एवं अन्य संभावित समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।आयुक्त ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और शहर की मूलभूत व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना निगम प्रशासन की प्राथमिकता है। मौसम की स्थिति के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।


Related News

13 दिसंबर को बेमेतरा में साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरू, रंगीन परिचायिका पत्रिका का होगा प्रकाशन

13 दिसंबर को बेमेतरा में साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। साहू समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए 13 दिसंबर 2026 को…
धान खरीदी से लेकर कैशलेस इलाज तक, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले जनहित में ऐतिहासिक – विधायक ललित चंद्राकर

धान खरीदी से लेकर कैशलेस इलाज तक, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में…
जिला अस्पताल दुर्ग में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला, कलेक्टर से स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच एवं पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग

जिला अस्पताल दुर्ग में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला, कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग में श्रीमती भुनेश्वरी तारक के प्रसव के दौरान…