• November 15, 2024

गुरु नानक जयंती पर महापौर ने मत्था टेक शहर की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा

गुरु नानक जयंती पर महापौर ने मत्था टेक शहर की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे महापौर व अन्य गणमान्य, लंगर छका और श्रद्धालुओं को किया संबोधित। आज गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल ने गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका और श्रद्धालुओं के साथ इस पवित्र दिन की खुशियां साझा कीं। उनके साथ पूर्व महापौर आरएन वर्मा, फतेह सिंह भाटिया, एमआईसी. प्रभारी संजय कोहले, पार्षद प्रकाश जोशी और अनूप वर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना, जितेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, सिकंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, हरमीत सिंह, इंदर पाल सिंह भाटिया और सतबीर सिंह सहित गुरुद्वारा समिति के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। गुरुद्वारे में संगत के साथ अरदास में भाग लेकर गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का स्मरण किया गया। इसके बाद सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पवित्र लंगर में भाग लिया और संगत के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने संबोधन में कहा,गुरु नानक देव जी ने समाज को एकता, समानता और सेवा का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी हमें प्रेम, भाईचारे और सहनशीलता का मार्ग दिखाती हैं। यह पर्व हमें उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और गुरुद्वारे में एक विशेष आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। गुरुद्वारा प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को उनके आगमन और इस पावन अवसर को यादगार बनाने के लिए धन्यवाद दिया।


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…