- October 30, 2026
आरोग्यम हास्पिटल के सामने करोड़ो की जमीन के फ र्जीवाड़े की एस.पी. से शिकायत, वास्तविक विक्रयफ ल का लेनदेन नही, मूल्यवान दस्तावेज से कराई गई रजिस्ट्री

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज



दुर्ग। दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास मार्ग पर आरोग्यम हास्पिटल के सामने करोड़ो की जमीन के फ र्जीवाड़े के मामले मैं नये-नये खुलासे हो रहे है। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील वजिला दुर्ग के अंतर्गत प.ह.नं. 17/8 में खसरा नं. 290/33 रकबा 0.1780 हेक्टेयर भूमि का वास्तविक विक्रयफ ल के लेन देन के बिना मूल्यवान दस्तावेज का उपयोग करके फ र्जी विक्रेता को खड़ा करके जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराने का तीसरा मामला सामने आया है। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक से मालवीय नगर दीपक नगर निवासी प्रविन्दर चाने पिता स्व. रणवीर सिंह चाने, नम्रता कौर चाने पति प्रविन्दर चाने एवं षड्यंत्र में शामिल धर्मेन्द्र मेश्राम आत्मज बिसहत मेश्राम निवासी रूआबांधा के खिलाफ शिकायत की गई है। एस.पी. के निर्देश पर मोहन नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार उक्त खसरे की जमीन का पंजीकृत बिक्रीपत्र निष्पादन 28 फरवरी 2023 को कराया गया है और भूमि की रजिस्ट्री 2 मार्च 2023 को नम्रता कौर चाने पति प्रविन्दर चाने के नाम पर कराई गई है। इस रजिस्ट्री में कूटरचित दस्तावेज का उपयोग करके धोखाधड़ी करने का जिक्र शिकायत में किया गया है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि रजिस्ट्री में जिस विक्रेता सुरेन्द्र सिंह आत्मज सरदार सिंह निवासी गोलमुरी जमशेदपुर झारखंड पिन नं. 831003 मो.नं. 9131262700 को विक्रेता के रूप में उपस्थित कराकर विक्रय पत्र का निष्पादन व पंजीयन कराया गया है। उस विक्रय पत्र में सुरेन्द्र सिंह के हस्ताक्षर ही नहीं है। जो हस्ताक्षर है वह कूटरचित व फर्जी है। उसमें सुरेन्द्र सिंह का जो आधार कार्ड बिक्रीपत्र के साथ संलग्न किया गया है उसमें जो आधार क्रमांक 7143 32635301 दर्शित किया गया है वह जमशेदपुर के पिन व मोबाइल नंबर का नहीं है और आाधार कार्ड में जो फ ोटो चस्पा की गई है वह वास्तविक सुरेन्द्र सिंह नहीं है। आधार कार्ड को एडिट करके फ र्जी बनाकर संलग्न किया गया है। जाहिर है सुरेन्द्र सिंह की जगह किसी अन्य को खड़ा किया गया है और उसकी पहचान व गवाही धर्मेन्द्र मेश्राम द्वारा दी गई है। इस मामले में दोषी लोगो के विरुध्द बीएनएस की धारा 318 (4) 335 337 व 340 के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। इस मामले में प्रविन्दर चाने से संपर्क कर उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे मुलाकात नही हो पायी।
तीन खमरे की जमीन का सौदा करने से पहले हो जाए सावधान
दुर्ग राजनांदगांव बाईपास मार्ग में आरोग्यम हास्पिटल के सामने राजस्व निरीक्षक मंडल सिकोला तहसील व जिला दुर्ग के अंदर भाग प.ह.नं 17/8 के तीन खसरा नंबर की जमीन में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल हुआ है। जिसमें खसरा नं 290/34 एवं 290/36 तथा खसरा नंबर 290/33 की जमीन शामिल है। इन तीनो जमीन का एरिया डेढ़ एकड़ के आस पास है। तीनो जमीन की कीमत करोड़ों रूपए की है। इन तीनो जमीनो की रजिस्ट्री वास्तविक विक्रय फल के लेन देन के बिना मूल्यवान दस्तावेज का उपयोग करके व फ र्जी विक्रेताओं को खड़ा करके कराई गई है। इन तीनो खसरे की जमीन की सौदेबाजी से पहले आम लोगो को सावधान हो जाने की जरूरत है।
जांच के महत्वपूर्ण बिन्दु
0्र तीनो खसरे की जमीन के विक्रय पत्र निष्पादन व रजिस्ट्री का काम फ रवरी मार्च 2023 में किया गया।
0 तीनो जमीन के विक्रेताओं के आधार कार्ड एडिट कर के बनाए गए व कार्ड में चस्पा फोटो वास्तविक विक्रेता का नहीं।
0 तीनो जमीन की रजिस्ट्री में एकमात्र पहचानकर्ता धर्मेन्द्र मेश्राम शामिल। गवाह के रूप में भी नाम दर्ज
0 फर्जी विक्रेता के रूप में खड़े होने वाले कौन थे?
0 कूटरचित दस्तावेज तैयार करने में कौन कौन लोग हुए शामिल?
0 तीनो जमीन में मूल्यवान दस्तावेज 33-33 लाख दर्शाया गया है। इस रकम की खाते से जांच जरूरी।




