• October 31, 2026

इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा आज 31 अक्टूबर को देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात कांग्रेसजन पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शिता और साहसिक निर्णयों से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित किया और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया।

बाकलीवाल ने कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन हमें राष्ट्रसेवा, त्याग, समर्पण, एकता और भाईचारे की प्रेरणा देता है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।

कार्यक्रम में धीरज बाकलीवाल नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले अल्ताफ अहमद अजय मिश्रा मनीष बघेल देवश्रीसाहू विमल यादव अशोक मेहरा मुकेश साहू फिरोज खान प्रकाश शिवांकर जगमोहन ढीमर कल्याण सिंह ठाकुर लाख नवरंग सदाबहार चंद्रशेखर पारख सुभाष पॉल ईश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

कलेक्टरेट परिसर में आधार सेवा केंद्र का पुनः संचालन शुरू, आम नागरिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

कलेक्टरेट परिसर में आधार सेवा केंद्र का पुनः संचालन शुरू, आम नागरिकों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आम नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं सुगमता एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध…
रोल ऑब्जर्वर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, दावा-आपत्ति की तिथि 3 नवंबर तक बढ़ी

रोल ऑब्जर्वर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, दावा-आपत्ति की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 के…
प्रधानमंत्री आवास में बंदरबाट, पार्षद व पार्षद पुत्र को जारी कर दिया भवन अनुज्ञा पत्र, कार्रवाई नहीं होने पर धरने पर बैठे देवकर नगर पंचायत के अध्यक्ष

प्रधानमंत्री आवास में बंदरबाट, पार्षद व पार्षद पुत्र को जारी कर दिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष सुरेश सीहोरे ने 9 सूत्री मांगों को लेकर…