• November 1, 2026

दिल्ली में 30 वर्षों की सबसे बड़ी महारैली

दिल्ली में 30 वर्षों की सबसे बड़ी महारैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

नई दिल्ली। देश में कथित वोट चोरी के खिलाफ आज नई दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ – देश बचाओ, चलो दिल्ली’ अभियान के तहत विशाल महारैली में देशभर से 10 लाख लोग जुटे। छत्तीसगढ़ से भी हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होने दिल्ली पहुँचे। 19 विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों के साथ देश के कोने-कोने से आम नागरिकों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी महारैली में शामिल हुए। उन्होंने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच साझा किया।

वोरा ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में उमड़ा यह जनसैलाब पिछले 30 वर्षों की सबसे बड़ी रैली का प्रमाण है। लाखों लोगों की यह एकजुटता स्पष्ट संदेश दे रही है कि पूरा भारत वोट चोरी के खिलाफ खड़ा हो चुका है। देश की जनता एक स्वर में कह रही है—‘वोट चोर, गद्दी छोड़’। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अब इस्तीफा देना ही होगा।

उन्होंने कहा कि आज की यह लड़ाई किसी एक नेता या राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के अधिकारों और पहचान की लड़ाई है। वोट चोरी केवल मतदाता सूची से नाम हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की पहचान और उसके लोकतांत्रिक अधिकार पर हमला है। भविष्य में सरकारी योजनाओं के लाभ और नागरिकता से जुड़े विषयों पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है।

वोरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देशभर में लगभग 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किए जाने का खतरा पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर इस तरह का हमला देश स्वीकार नहीं करेगा। भाजपा सरकार ने सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया है और देश की संपत्ति चंद उद्योगपतियों के हाथों में सिमटती जा रही है।

वोरा ने आगे कहा कि राहुल गांधी जी के साथ आज पूरा देश इस लड़ाई में खड़ा है। जनता का यह आक्रोश आने वाले समय में सत्ता परिवर्तन का आधार बनेगा। आज रामलीला मैदान से उठी आवाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तक जनता का संदेश पहुँचा दिया है। विपक्ष का यह प्रयास उन्हें जवाबदेही से बचने नहीं देगा।


Related News

गुरुकुल संस्था में नुक्कड़ नाटक एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन

गुरुकुल संस्था में नुक्कड़ नाटक एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। गुरुकुल संस्था में दीपावली के पावन अवसर पर बच्चों की रचनात्मकता, कलात्मक…
रामलीला मैदान दिल्ली की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में दुर्ग (ग्रामीण) के सैकड़ों कांग्रेसजन हुए शामिल

रामलीला मैदान दिल्ली की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में दुर्ग (ग्रामीण) के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन के आह्वान पर…
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार – विधायक ललित चंद्राकर

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि किसानों के हितों…