- November 3, 2026
कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान में भी लिया भाग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। *छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग* के बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE – Rural Agricultural Work Experience) कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग जिले के आदर्श ग्राम कोड़िया में विभिन्न कृषि गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों द्वारा किसानों को फसलों के कीट नियंत्रण सम्बन्धी जानकारी छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय के कीट विज्ञान (Entomology) विषय की शिक्षिका *डॉ. संध्या सिन्हा* की उपस्थिति में साझा की गयी ।
इस दौरान किसान श्री रोहित साहू के धान के खेत में कीट नियंत्रण की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने किसानों को स्टिकी ट्रैप (Sticky Trap), फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) एवं लाइट ट्रैप (Light Trap) के उपयोग, उनकी कार्यप्रणाली तथा फसलों में लगने वाले हानिकारक कीटों की निगरानी एवं नियंत्रण में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। खेत में इन ट्रैप को लगाकर उनका प्रदर्शन किया गया तथा इनके माध्यम से प्राप्त परिणाम भी किसानों को दिखाए गए। इस गतिविधि में नेमिन बाई, दाल सिंह निषाद, लोकनाथ यादव, उषा निषाद, संपन्न निषाद, चंद्रकुमार चंद्राकर, प्रीति चंद्राकर, खेदूराम, धर्मेंद्र साहू, जामुन साहू, कुमारी साहू, उर्वशी निषाद, रामचरण भारद्वाज, निर्मला निषाद, सुलोचना निषाद एवं व्यास नारायण साहू सहित अनेक किसान भाई-बहनों ने सहभागिता की
इसके साथ ही विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत कोड़िया में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ में भी भाग लिया। इस अवसर पर RAEO (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) *श्रीमती सोनम सेन* , कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) की टीम जिसमें जिसमें *डॉ. एस. के. थापक एवं श्री यू. सी. पटेल* , ग्राम सरपंच *श्री खुमान निषाद* एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। बैठक में हाल ही में आए चक्रवात के कारण खेतों एवं फसलों पर पड़े प्रतिकूल प्रभावों पर चर्चा की गई। किसानों की समस्याओं को सुनते हुए फसल क्षति से उबरने के उपायों, कृषि कार्यों की पुनर्बहाली तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस कार्यक्रम में बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थीगण; आयुष, किशन, आर्यन, दीपक, योगेश, प्रतीक, टाकेन्द्र, अंकिता, अमीषा, शिबा, पूनम, खुशी, ऋचा, अवनी, दीपिका, अनुराधा, साक्षी, रितिका एवं पूनम निधि सहित अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह सारा कार्यक्रम RAWE प्रभारी *श्री विवेक पांडेय* सर के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुईं।




