- November 5, 2026
कांग्रेस के सभी मंडल सभी वार्डो और बूथ में दुर्ग कांग्रेस लगाएगी जन चौपाल – धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर के सभी मंडल व सभी वार्डो और पर जन चौपाल लगाकर जनता के साथ संवाद कार्यक्रम करेगी !
जिला कांग्रेस कमेटी की आज एक बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई जिसमें जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने बताया कि 11 से 15 नवम्बर , “मंडलस्तरीय जन-चौपाल संवाद” अभियान के तहत प्रदेश के सभी मंडल स्तर पर जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम पूर्ण किया जाना है। उसके बाद 16 नवंबर से 25 नवंबर तक शहर के हर वार्ड और बूथ में भी जन चौपाल लगाई जाएगी ! शहर के 10 मंडलों में शहर के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाकर कार्यक्रम किया जाएगा और इस वोट बचाओ देश बचाओ अभियान में जन चौपाल में आईसीसी के प्रभारी राजेश ठाकुर और पूर्व कैबिनेट मंत्री वह प्रभारी रविंद्र चौबे जी भी उपस्थित रहेंगे !
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने कहा था वह सब सामने आ गया कि SIR के नाम से ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त से मिलकर देश के 13 करोड़ मतदाताओं का नाम काटे गए और चुनाव को प्रभावित कर वोट चोरी कर चुनाव को जीत गया है SIR के बाद संपन्न हुए सभी चुनाव महाराष्ट्र हरियाणा पश्चिम बंगाल यह सब पर वोट चोरी कर सरकार बनी है ! कांग्रेस सभी चुनाव को रद्द कर दोबारा चुनाव करने की मांग करती है भाजपा को छोड़ सभी विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करी है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ज्ञानेश कुमार को हटाने को तैयार नहीं यह सीधा-सीधा भाजपा की तानाशाही को दिखाता है !
भाजपा की इन्हीं कारगुजारियों को जन चौपाल लगाकर जनता को भाजपा की असलियत बताएगी दुर्गा कांग्रेस इसमें प्रभारी के साथ-साथ शहर के वरिष्ठ नेता ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष बीएलए, बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी के सदस्यगण, अध्यक्ष व सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे !
आज की बैठक में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष धीरज बकरीवाल संगठन मंत्री रायसेन निकला ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद आनंद कपूर ताम्रकार जय श्री साहू मनीष बघेल् प्रवक्ता नासिर खोखर सुशील भारद्वाज अजय शर्मा विजयंत पटेल दुष्यंत देवांगन अब्दुल गनी संजय बत्रा दीपक जैन राहुल शर्मा विजेंद्र भारद्वाज नंदकिशोर शर्मा खुर्शीद अहमद लखन साहू प्रकाश सिवानकर सुनीत घोष शिशिरकांत कसर आयुष शर्मा राकेश साहू रवि कोरिया हिमांशु शर्मा राजकुमार वर्मा गणेश सोनी अशोक मेहरा मनोज सिंह सुभाष पाल ईश्वर साहू संजय गर्ग जय साहू सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे!




