• November 6, 2026

अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से दो मवेशियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, महाराजा चौक स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने तड़के हुआ हादसा, घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश

अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से दो मवेशियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, महाराजा चौक स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने तड़के हुआ हादसा, घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। महाराजा चौक आदर्श नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
यह घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस दौरान सड़क पर मवेशियों का एक झुंड मौजूद था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने मवेशियों के झुंड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के पहिए दो मवेशियों के ऊपर से गुजर गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी सुबह क्षेत्र के लोगों को हुई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल मवेशियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मृत दोनों मवेशियों को वहां से हटाया।
फिलहाल मृत एवं घायल मवेशियों के मालिकों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर खुलेआम घूमने वाले मवेशियों की सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Related News

निधन – अरुणा सोलंकी

निधन – अरुणा सोलंकी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । स्टेशन रोड मोतीपारा निवासी श्रीमती अरुणा सोलंकी 80 वर्ष का शुक्रवार की…
महापौर अलका बाघमार ने दीपावली की दी शुभकामनाएं

महापौर अलका बाघमार ने दीपावली की दी शुभकामनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज मातृशक्ति का नेतृत्व करते हुए, दुर्ग की वर्तमान महापौर अलका बाघमार ने दीपावली पर…
मंत्री गजेंद्र यादव पंचवटी में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में हुए शामिल

मंत्री गजेंद्र यादव पंचवटी में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जिनके पास स्कूल शिक्षा विभाग के अलावा…