• November 11, 2026

बहनों के निवास पहुंचकर निभाई भाई-बहन के स्नेह की परंपरा, बहनों ने तिलक लगाकर बांधा रक्षा सूत्र

बहनों के निवास पहुंचकर निभाई भाई-बहन के स्नेह की परंपरा, बहनों ने तिलक लगाकर बांधा रक्षा सूत्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व भाई दूज के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने अपने बड़े भाई श्री अशोक चंद्राकर जी एवं श्री खुमेन्द्र चंद्राकर जी के साथ अपनी बड़ी बहन श्रीमती सुनंदा चंद्राकर जी एवं श्रीमती सरोज चंद्राकर जी के निवास स्थान पहुंचकर भाई दूज की रस्म पूरी की।

इस अवसर पर बहनों ने विधि-विधानपूर्वक भाई की पूजा-अर्चना की। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाया, हाथ में रक्षा सूत्र बांधा, मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और नारियल भेंट कर भाई के दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और जीवनभर रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान पूरा वातावरण स्नेह, आत्मीयता और पारिवारिक प्रेम से सराबोर रहा।

विधायक जी ने इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को भाई दूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि – भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सम्मान और रक्षा के भाव को संजोकर रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि इस पावन पर्व पर सभी भाई-बहनों के जीवन में प्रेम, खुशहाली और समृद्धि बनी रहे।


Related News

गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्गवासियों के साथ साझा की दीपावली की खुशियाँ

गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्गवासियों के साथ साझा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली पर्व के उल्लास और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं के बीच…
मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव

मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मातर तिहार के अवसर पर केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र…
अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन को पीछे हटना पड़ा, शराब की पेटियां वापस ले जाई गईं

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पाटन। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद नगर पालिका अमलेश्वर…