• November 17, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में वार्ड शक्तिकेंद्र का लिया बैठक , चुनावी तैयारियों को मिली गति

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में वार्ड शक्तिकेंद्र का लिया बैठक , चुनावी तैयारियों को मिली गति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई। आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड के शक्तिकेंद्र की बैठकों का आयोजन किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इन बैठकों में शामिल होकर संगठनात्मक विषयों एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

बैठकें निम्न स्थानों पर आयोजित हुईं –
तालपुरी बी ब्लॉक, वार्ड 01, रुआबांधा भाठापारा कर्मा भवन, वार्ड 02, रुआबांधा दुर्गा मंच, वार्ड 03, रुआबांधा, वार्ड 04, एच.एस.सी.एल. कॉलोनी रिसाली, वार्ड 05, रुआबांधा सेक्टर नारी जागरण, वार्ड 06

बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों को गति देने पर विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जीत का रास्ता बूथ से होकर जाता है। बूथ जीता तो चुनाव जीता। एक-एक कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। अपने-अपने मेहनत के बल पर ही हमने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है, वही मेहनत अब निगम चुनाव में भी करनी है।

उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने बूथ को अपना परिवार मानकर काम करे। हर घर तक पहुंचना है, हर मतदाता से संपर्क करना है और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। रिसाली में भाजपा के विकास कार्यों और डबल इंजन सरकार के काम के दम पर ही हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

*रिसाली निगम चुनाव सहप्रभारी आशु चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में है। हर बूथ पर पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ समिति तक पूरी टीम सक्रिय होनी चाहिए। मतदाता सूची का पुनः निरीक्षण, नए मतदाताओं से संपर्क और हर वार्ड में मजबूत जनसंपर्क ही हमारी जीत की कुंजी है।*

*उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन, समन्वय और एकजुटता के साथ काम करें। कोई भी बूथ कमजोर नहीं रहना चाहिए। वार्ड की हर गली, हर घर तक भाजपा का संदेश पहुंचे, यही हमारी जिम्मेदारी है। संगठन की मजबूती ही चुनाव में बड़ी जीत दिलाएगी।*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली निगम चुनाव सहप्रभारी आशु चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, मंडल महामंत्री गुड्डु झा, दशरथ साहू, संयोजक सुनील साहू, बूथ अध्यक्ष अरविन्द नारखड़े, विपुल वर्मा, पार्षद शीला नारखड़े, स्नेहल, प्रेम साहू, सचिन गोस्वामी सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


Related News

दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान कुल 280 मामलों से 2,09,295 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ

दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान कुल 280 मामलों से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ…
वार्ड 44 में वोट चोर–गद्दी छोड़ अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित

वार्ड 44 में वोट चोर–गद्दी छोड़ अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कसारीडीह मंडल का वार्ड क्रमांक 44 स्थित…
बेमेतरा में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए प्रशिक्षित

बेमेतरा में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण, 70 अधिकारी-कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.…